ETV Bharat / state

गंगा दशहरा पर साहिबगंज के गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, पूजा अर्चना कर की सुख शांति की कामना

गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं ने साहिबगंज के मुक्तेश्वर गंगा घाट में स्नान किया और गंगा में आम लुटाकर सुख शांति की कामना की.

DEVOTEES ON GANGA DUSSEHRA
गंगा दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटते हुए (ईटीव भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 26, 2026 at 5:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

साहिबगंज: गंगा दशहरा पर उत्तरवाहिनी गंगा में गंगा स्नान कर पूजा करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है, ऐसा धर्म शास्त्र में अंकित है. इस मौके पर गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी का अवतरण पृथ्वी लोक पर हुआ था. इस दिन हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के द्वारा महापर्व के रूप में मनाया जाता है. इस दिन गंगा स्नान कर आम को गंगा में लुटाने की परंपरा रही है.

इस मौके पर मंगलवार को साहिबगंज जिले के मुक्तेश्वर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान को लेकर उमड़ पड़ी. सड़क से लेकर गंगा किनारे घाट तक महिलाओं और पुरूषों की भीड़ देखने को मिली. भक्तों ने गंगा स्नान कर जलार्पण किया और आम को गंगा में लुटाकर सुख शांति की कामना की. स्नान के उपरांत भक्तों ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की.

जानकारी देते श्रद्धालु और न्यास के प्रदेश प्रभारी (ईटीवी भारत)

जिले के कई घाटों में पहुंचे श्रद्धालु

गंगा दशहरा के दौरान स्नान को लेकर जिले के अन्य घाट जैसे चानन, ओझा टोली घाट, कबूतरखोपी, गोपालपुल घाट, शोभनपुर भट्टा घाट और पत्थर घाट सहित दर्जनों घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नगर थाना की पुलिस तैनात रही. भीड़ की वजह से किसी भक्त को चोट ना लगे इसके लिए पुलिस बल ने भीड़ और यातायात को सुचारू रूप से नियंत्रित किया.

भक्तों ने क्या कहा

एक स्थानीय भक्त ने कहा कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करना तीर्थ के समान माना जाता है. जिला से होकर गंगा नदी बहती है और यहां के लोग भाग्यशाली हैं कि मां गंगा का दर्शन साक्षात होता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन मां गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था. पूजा पाठ करने से मन को शांति तो मिलती है, लेकिन लोगों को गंगा को अविरल, निर्मल, शुद्ध रखने व जलीय जीवों के भी संरक्षण को लेकर प्रण लेना चाहिए.

वहीं हजारीबाग की संस्था गंगा बचाओ, प्रकृति बचाओ परमार्थिक न्यास की तरफ से प्रसाद वितरण करने हर साल की तरह इस साल भी लोग पहुंचे हैं. इस दौरान न्यास के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि गंगा का महत्व और भागीरथी ऋषि के तप, सोच को जन जन तक पहुंचना चाहिए. इसके लिए 51 फीट का भागीरथी और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं. इसके लिए जिला प्रशासन हमें भूमि आवंटन कराती है तो हमारे संस्था लोग आगे आएंगे.

ये भी पढ़ें: दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचे राज्यपाल, गंगा दशहरा कार्यक्रम में हुए शामिल

गंगा दशहरा पर स्नान के लिए साहिबगंज के घाटों पर उमड़ी भीड़, आम लूटकर मांगा आशीर्वाद

Watch: भव्य गंगा महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - Ganga Maha Aarti in sahibganj