ETV Bharat / state

कांग्रेस स्थापना दिवस के दिन झारखंड में घर-घर पार्टी का झंडा फहराएंगे कांग्रेसी, भाजपा ने बताया नकल

कांग्रेस स्थापना दिवस के दिन कांग्रेसी घर-घर पार्टी का झंडा फहराएंगे. भाजपा ने इस पर चुटकी लेते हुए बयान दिया है.

Congress Foundation Day
कांग्रेस पार्टी के झंडे. (कॉन्सेप्ट इमेज-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 26, 2025 at 7:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची:झारखंड में भी पार्टी स्तर कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारी चल रही है. 28 दिसंबर को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जहां कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा, वहीं इस बार पार्टी ने पंचायत से लेकर प्रदेश तब सभी कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराने का निर्देश दिया है.

झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश साहू ने बताया कि देश की आजादी की लड़ाई और आजादी के बाद देश को सजाने-संवारने में कांग्रेस की भूमिका अहम रही है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारी पार्टी ने पूरे साल संगठन सृजन वर्ष मनाया है. उन्होंने बताया कि हमारा संगठन पंचायत से लेकर ब्लॉक और जिला तक बना हुआ है, इसलिए इस वर्ष स्थापना दिवस पर हर कांग्रेसी के घर पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा. घरों पर झंडा फहराने के बाद उसकी तस्वीर पार्टी मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है. साथ ही फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं.

बयान देते कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश साहू और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक. (वीडियो-ईटीवी भारत)

कांग्रेस जनता के दिल से उतर चुकी है-शिवपूजन पाठक

झारखंड कांग्रेस द्वारा स्थापना दिवस के दिन (28 दिसंबर) को हर कांग्रेसी के घर पर पार्टी का झंडा फहराने के कार्यक्रम को भाजपा की ओर से नकल करार दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी भाजपा की नकल कर लें, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के दिलों से उतर चुकी है. शिवपूजन पाठक ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए नहीं, बल्कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ब्रांडिंग करने के लिए कांग्रेस इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर रही है.

हम नहीं, भाजपा हमारी नकल करती है-कांग्रेस

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश साहू ने कहा कि भाजपा हम पर नकल करने का आरोप न लगाएं. सच्चाई यह है कि भाजपा ही कांग्रेस की नकल करते आई है. उन्होंने कहा कि पार्टी का पर्यवेक्षक बनाने के मामले में भाजपा ने कांग्रेस का ही नकल किया है. इसलिए भाजपा के नेता हम पर नकल करने का आरोप न लगाएं.

ये भी पढ़ें-

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने सभी जिला अध्यक्षों और विधायकों संग की बैठक, पार्टी स्थापना दिवस तैयारी पर मंत्रणा

कांग्रेस ने मनाया पेसा उत्सव, ढोल-नगाड़े के साथ सड़क पर निकले नेता-कार्यकर्ता

कैबिनेट ने पेसा नियमावली को दी मंजूरी, जनजातीय स्वशासन की दिशा में ऐतिहासिक कदम:- राजेश ठाकुर