ETV Bharat / state

लता उसेंडी के संकल्प से कोंडागांव को 200 करोड़ से ज्यादा की सौगात

विधायक लता उसेंडी ने संकल्प बजट में कोंडागांव को सौगात देने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया.

KONDAGAON
लता उसेंडी कोंडागांव विधायक (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 28, 2026 at 7:57 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के वर्ष 2026-27 के संकल्प बजट में कोंडागांव विधानसभा को 200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगात मिली है. कोंडागांव की विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी की पहल और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के चलते अधोसंरचना, शिक्षा, सिंचाई और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति दी गई है.

संकल्प बजट में कोंडागांव को मिले ये सौगात

18 सड़कों का निर्माण

लोक निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 140 करोड़ रुपये की लागत से 22 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 18 सड़कों का निर्माण शामिल है. विशेष रूप से कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग नारायणपुर रोड से बाईपास को जोड़ने के लिए नारंगी नदी पर पुल एवं सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है, जिससे यातायात सुगम होगा और शहर को जाम से राहत मिलेगी. सेतु संभाग अंतर्गत 4 बड़े पुल निर्माण भी स्वीकृत हुए हैं.

जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए 35.5 करोड़ रुपये की लागत से 8 कार्य स्वीकृत किए गए हैं. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2 नई सड़कों के निर्माण और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 12 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु 8.59 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

कोंडागांव को 200 करोड़ की सौगात (ETV Bharat Chhattisgarh)

तालाबों का सौंदर्यीकरण, स्कूल भवन निर्माण

नगर पालिका क्षेत्र में नकटीमुंडा तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु 3 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं. स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 7 नवीन शाला भवनों, 4 प्राथमिक, 1 हाई स्कूल और 2 हाई सेकेंडरी स्कूल के निर्माण के लिए 3.65 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण

जिले में बहुप्रतीक्षित शासकीय जीएनएम नर्सिंग हॉस्टल भवन निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये, एसडीएम कार्यालय सह तहसील कार्यालय कॉम्पोजिट भवन, उप संचालक कृषि कार्यालय और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (ई-ट्रैक) निर्माण हेतु भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है.

विधायक ने सीएम का जताया आभार

विधायक लता उसेंडी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए इसे कोंडागांव के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है.

छत्तीसगढ़ में 11 IAS का ट्रांसफर, कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार के नए कलेक्टर
जेसीबी से काम के दौरान बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे के नीचे दबने से 3 साल के बच्चे की मौत, दो युवक भी गंभीर
सूरजपुर में ऑन ड्यूटी वनकर्मी से मारपीट, जंगल में गए बीटगार्ड को लाठी-डंडों से पीटा