ETV Bharat / state

नए साल के पहले दिन रामगढ़ के छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा के बाद लोगों ने उठाया पिकनिक का लुत्फ

नए साल के पहले दिन रामगढ़ के छिन्नमस्तिका मंदिर में मां के दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

Chhinnamastika Temple In Ramgarh
रामगढ़ का छिन्नमस्तिका मंदिर. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 1, 2026 at 2:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रामगढ़ः नववर्ष 2026 के पहले दिन देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल मां छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. माता का दर्शन और पूजन को लेकर भारी संख्या में भक्त पहुंचे हुए हैं. भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. भक्त पूजा के साथ-साथ परिवार और दोस्तों के साथ दामोदर और भैरवी नदी के संगम के किनारे पिकनिक भी मानते देखे जा रहे हैं.

देश का प्रसिद्ध सिद्ध पीठ स्थल मां छिन्नमस्तिका मंदिर रामगढ़ जिले के रजरप्पा में स्थित है. यहां बड़ी संख्या में भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं. इसी क्रम में नववर्ष के पहले दिन अहले सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सुबह 4:00 बजे मंदिर का पट खुलने के बाद सर्वप्रथम मां की पूजा-अर्चना के बाद आरती की गई. उसके बाद से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है. इस दौरान भक्तों की लंबी कतार नजर आई. नए साल के पहले दिन न सिर्फ झारखंड से, बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे हैं.

रामगढ़ के छिन्नमस्तिका मंदिर से राजेश कुमार की रिपोर्ट और थाना प्रभारी एवं पुजारी का बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने मनाई पिकनिक

प्रकृति की गोद में दामोदर और भैरवी नदी के किनारे बसे मां के आंगन के आसपास विभिन्न पिकनिक स्पॉट हैं, जो यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए खासा आकर्षण का केंद्र हैं. इन स्पॉटों पर दर्जनों लोग पिकनिक मनाते नजर आए. मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और मंदिर न्यास समिति की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं. भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है. पुलिस बल सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह तैनात हैं.

Chhinnamastika Temple In Ramgarh
मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार. (फोटो-ईटीवी भारत)

मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सुबोध पंडा ने बताया कि सुबह से ही भक्त माता की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हुए हैं. मंदिर न्यास समिति और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े.

Chhinnamastika Temple In Ramgarh
रामगढ़ के छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में व्यवस्था संभालता पुलिसकर्मी. (फोटो-ईटीवी भारत)

मंदिर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वहीं रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सुबह से ही पुलिस बलों की तैनाती मंदिर परिसर और आसपास की गई है, ताकि मंदिर में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दामोदर और भैरवी नदी के किनारे पुलिस बलों की तैनाती की गई है.

Chhinnamastika Temple In Ramgarh
रामगढ़ के छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़. (फोटो-ईटीवी भारत)

ये भी पढ़ें-

नये साल में बाबा धाम और बासुकीनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

नए साल पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पेरवाघाघ जलप्रपात बना 2026 का नया नेचर हॉटस्पॉट, रानी फॉल‌ भी पर्यटकों से गुलजार

नए साल पर रांची के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, लोगों से प्रशासन की अपील