बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर चला बुलडोजर; नो मेंस लैंड पर बना धार्मिक स्थल ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात
तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने बताया कि नो मेंस लैंड पर किसी भी प्रकार का कोई निर्माण नहीं रह सकता है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : June 9, 2026 at 4:40 PM IST
बहराइच : जनपद के इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में मंगलवार को एक धार्मिक स्थल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. यह धार्मिक स्थल जमुनहा ग्राम स्थित नो मेंस लैंड पर बना हुआ था. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व एसएसबी के जवान मौजूद रहे.
इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित जमुनहा ग्राम स्थित नो मेंस लैंड पर बने धार्मिक स्थल पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया. इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि यह धार्मिक स्थल काफी पुराना है.
इस मामले में तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने बताया कि नो मेंस लैंड पर किसी भी प्रकार का कोई निर्माण नहीं रह सकता है, आज जिसको लेकर ये कार्यवाही की गई है.
उन्होंने बताया कि नो मेंस लैंड पर करीब एक वर्ष पूर्व ही धार्मिक स्थल में स्थापित मूर्तियों को हटवा दिया गया था. तहसीलदार ने बताया कि मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व एसएसबी के जवान मौजूद रहे.
15 किमी तक बफर जोन घोषित : जनपद के इंडो-नेपाल बॉर्डर से 15 किमी तक बफर जोन घोषित किया गया है. इस बफर जोन में पड़ने वाली सभी सरकारी भूमि पर हुए अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है.
अवैध निर्माणों पर हो चुकी है कार्रवाई : इससे पहले अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो चुकी है. इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित मोतीपुर, रूपईडीहा, सुजौली व नवाबगंज ग्राम में भी सरकारी भूमि पर अवैध निर्माणों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है.
यह भी पढ़ें : वाराणसी में 200 साल पुराने हनुमान मंदिर पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण में तोड़े गए धार्मिक स्थल, लोगों ने जताया विरोध

