ETV Bharat / state

धनबाद में होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, फगुआ गीतों पर रात भर झूमते रहे लोग

धनबाद में होली के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में रातभर लोग झूमते नजह आए.

HOLI FESTIVAL 2026
होली के मौके पर फगुआ में नाजते लोग (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 4, 2026 at 10:44 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: नरेंद्र निषाद

धनबाद: रंगों का त्योहार पूरे शबाब पर है. शहर के अलग-अलग इलाकों में होली का उल्लास देखने को मिल रहा है. सरायढेला स्थित CCWO कॉलोनी के ग्राउंड में होली के मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां फगुआ गीतों और रंग अबीर के बीच लोगों ने जमकर जश्न मनाया.

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए. फगुआ की धुन पर पूरा मैदान झूम उठा. होली के गीतों पर आई नर्तकियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी. जिस पर कॉलोनी के लोग भी खुद को रोक नहीं सके और मंच के सामने जमकर थिरकते नजर आए. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया.

कार्यक्रम को लेकर लोगों ने दी प्रतिक्रिया (ईटीवी भारत)

रातभर लोग झूमते नजर आए


पारंपरिक होली गीतों की गूंज और ढोल-झाल की थाप पर लोग देर रात तक झूमते रहे. रंग, अबीर और आपसी भाईचारे के माहौल में आधी रात तक होली का उत्सव चलता रहा. पूरे आयोजन में उत्साह के साथ-साथ शालीनता और सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला. स्थानीय गणेश ठाकुर ने कहा कि हम सभी कॉलोनीवासी हर साल होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. इस साल भी मिल-जुलकर आयोजन किया गया है. हमारी कोशिश रहती है कि सभी लोग साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाएं.

पारंपरिक गीतों के साथ मनाया होली


सामाजिक कार्यकर्ता पंकज पांडे ने कहा कि होलाष्टक के साथ ही फगुआ का रंग चढ़ जाता है. पारंपरिक गीतों के साथ होली मनाना हमारी परंपरा रही है. सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं, आपसी बैर भूलकर एक-दूसरे को गले लगाएं, यही होली का असली संदेश है. सरायढेला की इस सांस्कृतिक होली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रंगों का यह पर्व सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: झरिया विधायक रागिनी सिंह का सांसद पर तंज, कहा- चुनाव में कुछ लोगों को लगी मिर्ची, बुरा न मानो होली है

होली की पूर्व संध्या पर रांची के बाजार गुलजार, हर्बल रंग और आकर्षक पिचकारियों की बढ़ी मांग

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने समर्थकों के साथ मनाई होली, ईटीवी भारत की जमकर की तारीफ