ETV Bharat / state

कोटा में डोटासरा बोले- ये सरकार नहीं सर्कस है, नीट पेपर लीक के लिए धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार

कोटा में ओबीसी कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला.

KOTA OBC CONGRESS
मीडिया से बात करते कांग्रेस के नेता (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 3, 2026 at 5:27 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: शहर में ओबीसी कांग्रेस शहर और देहात इकाई का शपथ ग्रहण समारोह व अधिवेशन बुधवार को आयोजित हुआ. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कोटा पहुंचे. कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष दीपक नामदेव देहात अध्यक्ष टीकमचंद सुमन को पदभार ग्रहण करवाया गया. इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला.

डोटासरा ने आरोप लगाया कि नीट यूजी मामले में पूरी तरह से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी है. उनकी गलती की वजह से यह गड़बड़झाला हुआ है. डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि नीट पेपर साल 2024, 2025 और 2026 में भी लीक हुआ है, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर कोई एक्शन नहीं लिया गयाय सीबीएसई के अधिकारियों को हटाया जा रहा है. धांधली चल रही है. इसके बावजूद धर्मेंद्र प्रधान को नहीं हटाया गया. उन्होंने कहा कि जब इस मामले में कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को बचाया जा रहा है.

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर हमला बोला (ETV Bharat Kota)

इसे भी पढ़ें- डोटासरा का तंज- सीएम भजनलाल नहीं कर रहे कोई काम, जुली बोले- बीजेपी की नहीं रही कोई विचारधारा...जिलों और ब्लॉक में भी लगेंगे शिविर

मीडिया ने डोटसारा से सहकारिता मंत्री गौतम दक के वायरल वीडियो के संबंध में सवाल पूछा, तब उन्होंने जवाब दिया कि "यह कोई मंत्री है क्या? चवन्नी चोर है, इनकी कोई नहीं सुनता है, इसीलिए यह केवल चवन्नी चोरी कर रहे हैं, जब कोई अधिकारी उनकी बात नहीं करता तो उससे गाली-गलौज कर देते हैं. यह कोई सरकार नहीं केवल सर्कस चल रहा है."

डोटासरा बोले, ओम बिरला चुनाव नहीं लड़ेंगे: डोटासरा ने कहा कि "आने वाले दिनों में स्पीकर ओम बिरला पूछेंगे कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं, मैं लिख कर दे रहा हूं कि ओम बिरला चुनाव नहीं लड़ेंगे, अगर गलती कर ली तो चुनाव नहीं जीत पाएंगे." उन्होंने कहा कि इसके साथ यह भी तय है कि नरेंद्र मोदी अब देश के कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. कोटा के किसानों को मुआवजा नहीं मिला है, करोड़ों रुपए का मुआवजा बकाया है. इसके साथ कोटा के कोचिंग उद्योग 6500 करोड़ का था, वह भी आधा रह गया है.

मंच पर बैठे हुए नेता
मंच पर बैठे हुए नेता (ETV Bharat Kota)

इसे भी पढ़ें- पुष्कर कांग्रेस शिविर का 8वां दिन: डोटासरा और जूली संग 65 जिलाध्यक्षों ने मनरेगा साइट पर किया श्रमदान

जूली बोले, प्रसुताओं की मौत सरकार की गलती: टीकाराम जूली ने प्रसुताओं के मामले पर कहा कि सरकार सोई रही है. पहले मानने को तैयार नहीं थी, अब 15 दिन बाद दवा की सैंपल की रिपोर्ट आई है. दवा सही नहीं थी, अमानक थी, इसकी वजह से मौत प्रसुताओं की हुई है. टीकाराम जूली ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दवा अमानक थी, जिससे मौत हुई. यह हत्या है। हत्या की धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं, जूली ने कोटा में प्रिंसिपल की नाले में गिरकर मौत और सीबीएसई की कॉपी चेकिंग घोटाले पर भी सरकार की नाकामी बताई उन्होंने कहा कि सीबीएसई की गलती से बच्चे आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में एडमिशन से वंचित हो रहे हैं. यहां जरूरी 75% अंक उनके पास नहीं है. इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले बच्चों को देशद्रोही और पाकिस्तान बता रहे हैं.

कार्यक्रम में मौजूद लोग
कार्यक्रम में मौजूद लोग (ETV Bharat Kota)

इसे भी पढ़ें- डोटासरा बोले- विधायक और सांसद बनते ही नेता जमीन से 2 फीट ऊपर चलने लगते हैं, यही सबसे बड़ी दिक्कत

6 महीने में ही चली जाएगी मोदी सरकार: ओबीसी कांग्रेस के चेयर पर्सन अनिल जयहिंद ने कहा कि "भाजपा 2024 में लोकसभा चुनाव में 400 सीट की बात करती थी, उत्तर प्रदेश में 80 से 75 सीट हम जीत जाएंगे, लेकिन वहां पर संविधान सम्मेलन हुआ तो 75 की जगह 36 सीटों पर अटक गए. देश का एससी, एसटी ओबीसी का वर्ग समझ गया था कि उनकी सीट आते ही यह संविधान बदल देंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार अगले 6 महीने के भीतर गिर जाएगी.उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2024 में ही मोदी सरकार नहीं आती, लेकिन 70 से 75 सीटों पर धांधली की थी. कार्यक्रम में नेताओं के भाषण के दौरान ही कुछ लोगों ने भोजन की प्लेट उठा ली, जिस पर नेताओं ने उन्हें रोका.

संगठन में वाइब्रेशन दूर करेंगे: गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बूंदी और कोटा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में संगठन पूरा एक्टिव नहीं रहता है. नेताओं में आपस में दूरियां होने के सवाल पर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कोटा में संगठन में कुछ वाइब्रेशन है, हमने भी महसूस भी किया है, लेकिन आने वाले दिनों यह नजर नहीं आएगा. पूरी तरह से एग्जिट होकर भाजपा को हराने के लिए काम करेंगे और अब आने वाले दिनों में होने वाले प्रदर्शनों में भी ढोल बजाकर सब लोग पहुंचेगे. कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रहलाद गुंजल, ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव, पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान सुनील परिहार, कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित कई नेता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें- NEET paper Leak : डोटासरा बोले- जेपीसी या SC जज की निगरानी में जांच हो, रोहित बोहरा ने लगाए गंभीर आरोप

इसे भी पढ़ें- NEET पेपर लीक पर गहलोत और डोटासरा का तंज, बोले- CBI सरकार का तोता, जेपीसी से हो जांच