ETV Bharat / state

'भ्रष्टाचार नहीं किया जायेगा बर्दाश्त', रेवाड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री ने नवनिर्वाचित पार्षदों को दो टूक शब्दों में दी चेतावनी

रेवाड़ी नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को शपथ ग्रहण के दौरान पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

Swearing in Ceremony at Rewari Municipal Council
रेवाड़ी नगर परिषद में शपथ ग्रहण समारोह (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 1, 2026 at 6:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: नगर परिषद रेवाड़ी में सोमवार का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित पार्षद और चेयरपर्सन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. मौके पर रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरपर्सन और सभी 32 पार्षदों को एडीसी राहुल मोदी ने शपथ दिलाई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पहुंचे थे.

पार्टी छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी: शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बेहद सख्त रुख देखने को मिला. समारोह के दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि "यदि किसी ने भी पार्टी छोड़कर जाने का प्रयास किया या अपने काम में गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया, तो उसके खिलाफ बेहद सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी."

रेवाड़ी नगर परिषद के नवनिर्वाचिक जनप्रतिनिधियों का शपत ग्रहण समारोह (ETV Bharat)

'सभी पार्षदों की गतिविधियों पर हमारी पैनी निगाह रहेगी': केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि "रेवाड़ी नगर परिषद में इस बार भ्रष्टाचार की गुंजाइश तो दूर, उसकी 'बू' तक नहीं आने दी जाएगी. नगर परिषद के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और दूसरी पार्टियों या निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा में शामिल हुए सभी पार्षदों की गतिविधियों पर हमारी पैनी निगाह रहेगी. भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा."

व्यवस्था में नहीं बरती जायेगी ढिलाई: टिकट बंटवारे और पार्टी का कुनबा बढ़ने से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए राव इंदरजीत सिंह ने साफगोई से स्वीकार किया कि "कई बार टिकट वितरण के समय कांग्रेसियों, जीते हुए निर्दलीय पार्षदों या चेयरपर्सन को चुन लेने की मानवीय गलती हो जाती है, लेकिन अब व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी."

कई विधायक भी कार्यक्रम में थे मौजूदः नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल ने अपनी जीत और जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया. उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया. वहीं, केंद्रीय मंत्री ने भी मंच से सभी पार्षदों को जीत की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. समारोह में स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-रेवाड़ी और धारूहेड़ा में भाजपा के चेयरमैन बने, कांग्रेस बुरी तरह हारी