ETV Bharat / state

नुवा बाट से बस्तर में बदलाव की नई इबारत, सरेंडर नक्सली कर रहे चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात का दौरा

आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में प्रशासन लगातार नई पहल कर रहा है.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 30, 2025 at 6:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जगदलपुर: बीजापुर के 30 पुनर्वासित युवाओं ने बस्तर के दो प्रसिद्ध जलप्रपात चित्रकोट और तीरथगढ़ का भ्रमण किया. कभी जंगलों और चट्टानों की ओट में ये युवा पुलिस और सुरक्षाबलों की दहशत में दुबक कर रातें काटते थे लेकिन नुवा बाट (नई राह) अभियान ने अब उनके जीवन की दिशा ही बदल दी है.

चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात का दौरा

चित्रकोट और तीरथगढ़ भ्रमण के दौरान पुनर्वासित युवा खासे उत्साहित नजर आए. अब उनके चेहरों पर सुरक्षाबलों का खौफ नहीं है.

Surrendered Maoists Begin New Life
सरेंडर माओवादियों की नई जिंदगी (ETV BHARAT)

नुवा बाट कार्यक्रम के तहत पुनर्वास का लाभ

बीजापुर के इन 30 युवाओं सहित कुल 60 पुनर्वासित युवा वर्तमान में नुवा बाट कार्यक्रम के तहत पुनर्वास का लाभ ले रहे हैं. ये सभी अब हथियार छोड़कर अपने हाथों में हुनर थाम रहे हैं ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके.

स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग

30 युवाओं को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के जरिए राजमिस्त्री के काम की ट्रेनिंग दी जा रही है. 30 युवा लाइवलीहुड कॉलेज में फूड एंड बेवरेज की ट्रेनिंग ले रहे हैं ताकि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में खुद को स्थापित कर सकें.

बस्तर जिला प्रशासन की पहल

जगदलपुर जिला प्रशासन ने नुवा बाट में प्रशिक्षण ले रहे इन सभी पुनर्वासित युवाओं को एक किट दिया है. यह किट महज एक सहायता नहीं है. बल्कि यह इस बात का प्रतीक है कि समाज ने उन्हें उनके अतीत को भुलाकर खुले दिल से अपना लिया है. कभी बीहड़ों के अंधेरे और दहशत भरे जीवन में रहने वाले ये युवा आज खुले आसमान के नीचे तीरथगढ़ जलप्रपात के सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं. यह सफर बताता है कि बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की जड़ें अब गहरी होती जा रही हैं.

Yearender 2025 -बालोद के लिए उपलब्धियों भरा साल , नेशनल अवॉर्ड से हुआ सम्मान, अपराध अब भी बड़ी चुनौती

बंगाल में हिंसा-भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता देगी जवाब, प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: अरुण सिंह

बंगाल में हिंसा-भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता देगी जवाब, प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: अरुण सिंह