ETV Bharat / state

रेवाड़ी में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के साथ प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़, बोली- हाथ पकड़ा, धमकी दी, केस दर्ज

हरियाणा के रेवाड़ी में नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है जिसके बाद केस दर्ज हो गया है.

Nursing college student molested by principal in Rewari case registered
रेवाड़ी में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के साथ प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़ (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 25, 2025 at 10:42 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. इस मामले में छात्रा ने कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ धारूहेड़ा थाना में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है. धारूहेड़ा थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप : मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले की रहने वाली एक छात्रा नर्सिंग कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा है. शिकायत में छात्रा ने बताया कि "वो कॉलेज में ही हॉस्टल पर रहती है. एक रात को कॉलेज की स्टूडेंट का फोन आया और उसने कहा कि एक लड़की की तबीयत खराब है और उसे दवाई देनी है. कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस दौरान उसने अपने पास बुलाया और फिर उसका हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ शुरू कर दी. जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो प्रिंसिपल ने उसे अपशब्द कहने शुरू कर दिए. विरोध करने पर छात्रा को धमकी दी गई कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारी जिंदगी खराब कर दूंगा. फिर उसे अगले दिन प्रिंसिपल ने फोन कर कर बुलाया और माफी मांगी. लेकिन छात्रा ने इसकी सूचना अपने परिवार को दे दी."

प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप (Etv Bharat)

पुलिस ने किया केस दर्ज : सूचना के बाद परिजन धारूहेड़ा थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी. धारूहेड़ा थाना पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. धारूहेड़ा थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया है कि "नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत दी है. शिकायत के आधार पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. जल्दी आरोपी प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा."