ETV Bharat / state

न्याय की उम्मीद टूटने पर नर्स ने महिला थाना परिसर में की जान देने की कोशिश! जानें, पूरा मामला

हजारीबाग में एक नर्स ने महिला थाना परिसर में आत्महत्या का प्रयास किया है.

nurse attempted suicide at women police station premises in Hazaribag
प्रतीकात्मक तस्वीर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 3, 2026 at 10:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबागः जिला के महिला थाना परिसर में एक लड़की ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है. इस बीच गंभीर अवस्था में युवती को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग इलाज के लिए लाया गया है. युवती ने आरोप लगाया है कि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र ने उसका शारीरिक शोषण किया है. उसका कहना है कि न्याय की उम्मीद टूट जाने पर उसने यह कदम उठाया है.

बड़कागांव थाना क्षेत्र की एक नर्स ने हजारीबाग महिला थाना परिसर में खुद की जान लेने की कोशिश की. इस घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई. नर्स को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है.

युवती का आरोप है कि विकास कुमार मेहता जो शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में एमबीबीएस का छात्र है उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया. युवती का आरोप है कि उसके साथ हुए शोषण की थाना में शिकायत करने के बाद भी न्याय नहीं मिला.

युवती का आरोप है कि न्याय नहीं मिलने के कारण वो अंदर से टूट गयी. उसने महिला थाना प्रभारी पर भी असंवेदनशील व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि 8 जुलाई को थाना से यह कहकर लौटा दिया गया कि पार्क में कहीं भी इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं.

वहीं लड़की के परिजनों का आरोप है कि आरोपी छात्र की मां पहले युवती के घर शादी का रिश्ता लेकर आई थी लेकिन बाद में भारी दहेज की मांग शुरू कर दी गई. इससे युवती की मानसिक स्थिति और बिगड़ती चली गई. न्याय की गुहार लेकर महिला थाना पहुंची और उसने अचानक खुद को खत्म करने का प्रयास किया.

इस घटना की सूचना मिलते ही सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा, सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीएसपी मनोज कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है. साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. ठोस जानकारी और सबूत मिलने के बाद ही इस मामले में कुछ टिप्पणी की जा सकती है. डीएसपी ने बताया कि युवती का इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है.

इसे भी पढे़ं- चाईबासा में नाबालिग से यौन शोषण का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इसे भी पढे़ं- पिता बना हैवान-रिश्ता हुआ शर्मसार! जानें, क्या है पूरा मामला

इसे भी पढे़ं- मुंबई की युवती को अश्लील तस्वीर के नाम पर किया ब्लैकमेल, आरोपी रांची से गिरफ्तार