कौन है हिमाचल का सबसे अधिक स्कूल कॉलेज वाला जिला, देवभूमि में इतने शिक्षण संस्थान हो रहे संचालित
सरकारी क्षेत्र में 134 महाविद्यालय संचालित हैं. सरकारी क्षेत्र में 09 और निजी क्षेत्र में 15 संस्कृत महाविद्यालय कार्यरत हैं.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : December 19, 2025 at 5:25 PM IST
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उच्चतर शिक्षा विभाग से जुड़ा एक अहम मामला सदन में उठा था. पच्छाद से बीजेपी विधायक रीना कश्यप ने सरकार से पूछा था कि हिमाचल में सरकारी, निजी क्षेत्रों में संचालित कॉलेज, संस्कृत कॉलेज और स्कूलों की संख्या कितनी है.
सरकार ने अपने लिखित जवाब में बताया कि प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में 134 महाविद्यालय संचालित हैं, जिनमें GCTE धर्मशाला भी शामिल है, निजी क्षेत्र में 44 महाविद्यालय संचालित हैं. इसके अतिरिक्त, सरकारी क्षेत्र में 09 और निजी क्षेत्र में 15 संस्कृत महाविद्यालय कार्यरत हैं. राज्य में कुल 72 शिक्षा स्नातक (B.Ed.) महाविद्यालय हैं, जिनमें 01 सरकारी और 71 निजी हैं. वहीं, प्रदेश में कुल 17,556 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 14,369 सरकारी और 3,187 निजी विद्यालय शामिल हैं.
जिलावार महाविद्यालयों की स्थिति
- बिलासपुर: 6 सरकारी और 1 निजी महाविद्यालय हैं. यहां 1 सरकारी और 2 निजी संस्कृत महाविद्यालय, जबकि 3 निजी बीएड कॉलेज संचालित हैं.
- चंबा: 11 सरकारी महाविद्यालय हैं, कोई निजी कॉलेज नहीं है. यहां 1 सरकारी और 2 निजी संस्कृत महाविद्यालय, 2 निजी बीएड कॉलेज हैं.
- हमीरपुर: 6 सरकारी और 5 निजी महाविद्यालय, 1 निजी संस्कृत महाविद्यालय और 9 निजी बीएड कॉलेज हैं.
- कांगड़ा: जिला सबसे आगे है, जहां 31 सरकारी और 17 निजी महाविद्यालय संचालित हैं. यहां 3 निजी संस्कृत महाविद्यालय, 1 सरकारी और 14 निजी बीएड कॉलेज हैं.
- किन्नौर: 1 सरकारी महाविद्यालय और 1 निजी बीएड कॉलेज है.
- कुल्लू: 7 सरकारी और 1 निजी महाविद्यालय, 2 निजी संस्कृत महाविद्यालय तथा 2 निजी बीएड कॉलेज हैं.
- लाहौल-स्पीति: 1 सरकारी महाविद्यालय है, जबकि संस्कृत और बीएड का कोई कॉलेज नहीं है.
- मंडी: 18 सरकारी और 3 निजी महाविद्यालय हैं. यहां 1 सरकारी संस्कृत महाविद्यालय और 15 निजी बीएड कॉलेज संचालित हैं.
- शिमला: 17 सरकारी और 5 निजी महाविद्यालय, 4 सरकारी और 1 निजी संस्कृत महाविद्यालय, 9 निजी बीएड कॉलेज हैं.
- सिरमौर: 13 सरकारी और 2 निजी महाविद्यालय, 1 सरकारी व 1 निजी संस्कृत महाविद्यालय, 4 निजी बीएड कॉलेज हैं.
- सोलन: 11 सरकारी और 4 निजी महाविद्यालय, 1 सरकारी और 1 निजी संस्कृत महाविद्यालय, 8 निजी बीएड कॉलेज हैं.
- ऊना: 10 सरकारी और 6 निजी महाविद्यालय, 2 निजी संस्कृत महाविद्यालय और 4 निजी बीएड कॉलेज संचालित हैं.
हिमाचल में सरकारी और निजी स्कूलों की संख्या
वहीं, हिमाचल में 14369 सरकारी और 3187 निजी स्कूल हैं. मंडी में 2297, कांगड़ा में 2290, शिमला में 2011, चंबा 1624, सिरमौर 1420, सोलन 1061, कुल्लू 1004, बिलासपुर 793, ऊना 738, हमीरपुर 698, लाहौल स्पीति 217, किन्नौर 216 सरकारी स्कूल हैं. वहीं, कांगड़ा में 551, शिमला 494, मंडी 462, सोलन 368, कुल्लू 274, ऊना 241, सिरमौर 229, हमीरपुर 189, चंबा 171, बिलासपुर 158, किन्नौर 46, लाहौल स्पीति में 4 निजी स्कूल हैं.
ये भी पढ़ें: मोबाइल पर खूब बातें करते थे दोनों, युवती के एक खौफनाक कदम से युवक हुआ गिरफ्तार

