ETV Bharat / state

नूंह पेयजल टैंक घोटाला, पूर्व सरपंच और JE समेत 15 पर FIR, फर्जी कर्मचारी दिखाकर वेतन के नाम पर लाखों का गबन

नूंह में सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है. पूर्व सरपंच और जेई समेत 15 लोगों पर चार साल बाद FIR दर्ज हुई.

नूंह पेयजल टैंक घोटाला
नूंह पेयजल टैंक घोटाला (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 19, 2025 at 8:45 AM IST

|

Updated : December 19, 2025 at 9:57 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: हरियाणा में जिला नूंह के पुन्हाना खंड के गांव तुसैनी में पेयजल टैंक को लेकर सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है. यह पेयजल टैंक साल 2009 में रेनिवेल परियोजना के तहत बनाया गया था. ग्रामीण साबिर ने इसकी शिकायत कोर्ट में दी थी. कोर्ट के आदेश के बाद थाना सदर पुन्हाना में सरपंच आरिफा, जूनियर इंजीनियर मुफीद समेत 15 लोगों के खिलाफ 16 दिसंबर को FIR दर्ज की गई है. जबकि शिकायतकर्ता ने 8 मार्च 2022 को अदालत में इस्तगासा दाखिल किया था.

"फर्जी कर्मचारी दिखाकर निकला वेतन": शिकायतकर्ता साबिर ने बताया कि "साल 2009 में बने पानी टैंक को कभी चालू नहीं किया गया. लेकिन सरपंच आरिफा, उनके पति हाजर खां और जेई मुफीद ने मिलीभगत से फर्जी कर्मचारियों को पंप ऑपरेटर के रूप में दिखाकर जनवरी 2016 से जनवरी 2019 तक तनख्वाह निकाली और आपस में बांट ली". RTI से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाजर खां, तालीम, अखलाक, आजम, नंद किशोर, इल्यास, साबिर पुत्र आस मोहम्मद, अली शेर समेत 8 लोगों को फर्जी तौर पर कर्मचारी दिखाया गया".

सरकारी धन का गबन: शिकायत में रामप्रसाद, सुहेल, महेंद्र, असाक और मोहम्मद इकबाल जैसे अन्य आरोपियों का भी जिक्र है. इन सभी आरोपियों ने सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया है. शिकायतकर्ता ने जन स्वास्थ्य विभाग और ब्लॉक विकास अधिकारी से RTI के जरिए बैंक स्टेटमेंट और कर्मचारी डिटेल मांगी, जिसमें पुन्हाना नगर पालिका के खाते में गलत तरीके से राशि ट्रांसफर करने का खुलासा हुआ है.

नूंह पेयजल टैंक घोटाला (Etv Bharat)

पुलिस कर रही जांच: गांव में केवल एक पानी का टैंक होने के बावजूद कई फर्जी ऑपरेटर दिखाए गए हैं. शिकायतकर्ता ने पहले उपमंडल अभियंता, सीएम विंडो और एसडीओ को शिकायत दी थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. आखिरकार अब कोर्ट पुन्हाना के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले में एक बार फिर जिले में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से मंगवाकर अमेरिका भेजी जा रही थी अफीम, इनामी आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: मालिक ने दिए 50 लाख तो हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने निकल गया PSO, गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार

Last Updated : December 19, 2025 at 9:57 AM IST