नूंह में होली की धूम, खूब उड़ रहे रंग-गुलाल, जमकर मनाया जा रहा जश्न
नूंह के लोगों ने कीचड़ वाली होली को छोड़ गुलाल की संस्कृति की अपना लिया है.

Published : March 4, 2026 at 12:25 PM IST
नूंहः उमंग, मस्ती और मोहब्बत का त्यौहार, होली आज पूरे भारत में मनाई जा रही है. मेवात के गांव, शहर और गली मोहल्ले में होली की धूमधाम से मनाई जा रही है. मेवात के कस्बा पिनगवां के प्राचीन शिव मंदिर बागवाला में विशेष होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
आपसी प्यार मोहब्बत का त्यौहार है होलीः होली समारोह में शामिल होने वाले लोगों का कहना है कि होली आपसी प्यार मोहब्बत का त्यौहार है. इस दिन लोग अपने पुराने सारे गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर इसका लुत्फ उठाते हैं.
मिलकर एक दूसरे के त्योंहारों को मनाने का है परंपराः वैसे मेवात में हिंदु-मुस्लिम एक दूसरे के धर्मों के त्योहार को मिलकर मनाते हैं. यहां के हिंदू-मुस्लिम का आपसी भाईचारा इतना मजबूत है.
ठंडाई पी कर, ढोल नगाड़े की धुन पर थिरके लोगः बता दें कि प्राचीन शिव मंदिर पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. मौके पर लगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी तो वहीं ठंडाई पी कर, ढोल नगाड़े की धुन पर जमकर थिरके.
नूंह हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का मिसालः लोग अब कीचड़ युक्त होली को भूलकर गुलाल रंग की होली खेल रहे हैं. होली के साथ-साथ रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है. नूंह जिला हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के लिए भी जाना जाता है. सभी को मिल जुल कर एक-दूसरे के त्योहार खुशी से मनाने चाहिए. होली पर्व के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. तापमान बढ़ेगा. खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो जायेगी.

