ETV Bharat / state

नूंह पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पटाखों का जखीरा जब्त, एटीएम लूट में की पांचवीं गिरफ्तारी और 39.55 ग्राम हेरोइन बरामद

नूंह में पुलिस ने अलग-अलग मामलों कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखे और हेरोइन बरामद किया है.

Nuh Police Action
नूंह पुलिस की अलग-अलग मामलों कार्रवाई (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 23, 2025 at 5:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: जिले में पुलिस प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की है. एक ओर अवैध और प्रतिबंधित पटाखों के बड़े भंडार का खुलासा हुआ. वहीं दूसरी ओर एटीएम लूट मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई पुलिस ने की है.

अवैध पटाखों का जखीरा बरामद: कार्रवाई के दौरान नूंह पुलिस ने पुराने नल्हड़ रोड पर स्थित एक किराए की दुकान पर छापेमारी की. इस दौरान शादी-विवाह और दीपावली में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए. कुल 102 कार्टून पटाखे बरामद किए गए. जिला प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. यह विस्फोटक अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है.एएसपी आयुष यादव ने बताया कि, "इन पटाखों से आग लगने का खतरा था, इसलिए इन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है."

नूंह पुलिस का बड़ा एक्शन (ETV Bharat)

एटीएम लूट मामले में एक और गिरफ्तारी: वहीं, 14 जून 2025 को फिरोजपुर झिरका में हुई 24 लाख रुपये से अधिक की एटीएम लूट के मामले में नूंह सीआईए पुलिस ने एक और आरोपी अरशद को गिरफ्तार किया है. अब तक इस केस में कुल पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं. पुलिस ने 5 लाख 60 हजार रुपये की नकदी बरामद की है, जबकि दो मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह देश के कई राज्यों में एटीएम लूट की वारदातों में शामिल रहा है.

नशे के खिलाफ कार्रवाई: तावडू सीआईए पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत दो अलग-अलग मामलों में 39.55 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने साफ किया कि जिले में नशा, अवैध कारोबार और अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें:रियाणा के सिरसा में 10 करोड़ की नशे की गोलियां बरामद, पंजाब में खपाने का था प्लान, नेटवर्क की पड़ताल जारी