ETV Bharat / state

नूंह लहरवाड़ी अजहरुद्दीन हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोहम्मद कैश गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर, पूछताछ में खुलेंगे कई अहम राज

नूंह जिले के लहरवाड़ी अजहरुद्दीन हत्याकांड में मुख्य आरोपी मोहम्मद कैश गिरफ्तार हो गया है. फिलहाल वो 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर है.

Lahrawadi Ajharuddin Murder Case
लहरवाड़ी अजहरुद्दीन हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोहम्मद कैश गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 21, 2026 at 12:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: जिले के पुन्हाना सदर थाना क्षेत्र के गांव लहरवाड़ी में 18 अगस्त को हुए अजहरुद्दीन हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद कैश पुत्र मजीद निवासी लहरवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

गोलीबारी में हुई थी अजहरुद्दीन की हत्या: पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी हुई थी. इसी दौरान मोहम्मद कैश ने अजहरुद्दीन के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था.

नूंह लहरवाड़ी अजहरुद्दीन हत्याकांड (ETV Bharat)

फेसबुक स्टोरी से किया था बदले का इशारा: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने फेसबुक पर स्टोरी डालकर अपने भाई की मौत का बदला लेने की बात लिखी थी. इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने करीब 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है.

2018 की हत्या से जुड़ी आठ साल पुरानी रंजिश: पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद करीब आठ साल पुराना है. इसका संबंध वर्ष 2018 में हुए वसीम हत्याकांड से बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार उस मामले में अजहरुद्दीन पक्ष को मुख्य आरोपी माना गया था. इसी पुरानी दुश्मनी के चलते कैश ने बदला लेने के लिए अजहरुद्दीन की हत्या की.

चार दिन के रिमांड में होगी पूछताछ: मामले में नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि, "मुख्य आरोपी मोहम्मद कैश को 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया है. अदालत में पेश करने के बाद उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के साथ अन्य आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी."

ये भी पढ़ें:पुन्हाना सड़क हादसे में तीन बच्चों की मां की मौत, पति और दो साल का बच्चा घायल