ETV Bharat / state

नूंह में केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, गोवंश से भरे वाहन के पास खड़े पुलिस जवान की मौत, एएसआई गंभीर

नूंह में केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से पुलिस जवान की मौत हो गई, जबकि एएसआई गंभीर रूप से घायल है.

NUH KMP EXPRESSWAY ACCIDENT
नूंह में केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 9, 2026 at 10:41 AM IST

|

Updated : July 9, 2026 at 3:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: नूंह जिले के तावडू उपमंडल के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा गांव गोयला के पास उस समय हुआ, जब पुलिस टीम गोवंश से भरे एक वाहन को कब्जे में लेने के बाद उससे संबंधित कार्रवाई कर रही थी.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने पकड़ा था वाहन: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुनहाना सीआईए टीम को गोवंश से भरे एक वाहन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की. इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण वाहन केएमपी एक्सप्रेसवे पर खराब हो गया, जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया. पुलिसकर्मी वाहन के पास मौजूद रहकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे थे.

गोवंश से भरे वाहन के पास खड़े पुलिस जवान की मौत (ETV Bharat)

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर: इसी बीच मानेसर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गोवंश से भरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के पास खड़े पुलिस जवान गिरीश ट्रक की चपेट में आ गए और टायर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गए. शहीद हुए सिपाही गिरीश मूल रूप से पलवल जिले के गांव थनतरी के निवासी थे. वे लगभग तीन वर्ष पूर्व हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे. वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा-बेटी छोड़ गए हैं.

एएसआई की हालत गंभीर: हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायल एएसआई मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामले में पुलिस उप अधीक्षक पृथ्वी सिंह ने कहा कि, "दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. गोवंश से भरे वाहन और टक्कर मारने वाले ट्रक दोनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस जवानों को कुचलने के मामले में रानू सिंह निवासी यूपी की गिरफ्तारी हुई है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में सड़क हादसे में फार्मेसी के छात्र की मौत, बिजली के पोल टकराने से हुआ हादसा

Last Updated : July 9, 2026 at 3:36 PM IST