ETV Bharat / state

NRDA ने तूता के कई घरों में चिपकाया अतिक्रमण का नोटिस, ग्रामीणों में डर का माहौल, जवाब नहीं देने पर होगी एकपक्षीय कार्रवाई

नकटी गांव अतिक्रमण हटाने के बाद अब नवा रायपुर तूता के 35 घरों में अतिक्रमण का नोटिस चस्पा किया गया है.

NRDA Issued encroachment notice
NRDA ने तूता के कई घरों में चिपकाया अतिक्रमण का नोटिस (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 4, 2026 at 1:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर : 29 जून को रायपुर के नकटी गांव में विधायक कॉलोनी बनाए जाने को लेकर 80 से अधिक मकानों को तोड़ दिया गया. जिसके बाद अब एनआरडीए के ने नवा रायपुर के तूता के 35 घरों पर अतिक्रमण का नोटिस चिपका दिया गया है. जिसकी वजह से वहां के ग्रामीण दहशत में दिखाई पड़ रहे हैं. 6 जुलाई तक जवाब नहीं देने पर बुलडोजर कार्रवाई करने की बात नोटिस में कही गई है.



6 जुलाई तक जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई

आपको बता दें कि 30 जून 2026 को एनआरडीए ने नोटिस में ग्रामीणों पर प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण करने की बात लिखी है. नोटिस में 6 जुलाई 2026 तक जवाब देने का समय दिया गया है. इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय पर जवाब नहीं दिया गया तो एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी. जिसकी वजह से अब तूता के ग्रामीणों में डर का माहौल हैं. क्योंकि इसके पहले नकटी गांव के मकानों में नोटिस चिपकाए गए थे. उसके बाद बुलडोजर की कार्यवाही करके उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया.

NRDA Issued encroachment notice
अतिक्रमण का नोटिस (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)
ग्रामीणों को दिए गए नोटिस में एनआरडीए की भूमि पर निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है. यह एक नोटिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति पर लगभग 700 वर्ग फीट क्षेत्र में पक्का मकान बनाने का आरोप लगाया गया है. नोटिस में कहा गया है कि संबंधित पक्ष 6 जुलाई को सुबह 11 कार्यालय में उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करें. अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. तूता गांव में ग्रामीण पिछले 30-35 वर्षों से वहां पर मकान बनाकर रह रहे हैं.

कम बारिश से धान उत्पादक किसानों की बढ़ी चिंता, कृषि वैज्ञानिक ने बताया लाभ कमाने का रास्ता

राजभवन में रोके गए विधेयकों पर हाईकोर्ट में सुनवाई, आरक्षण बढ़ाने समेत नाम बदलने को लेकर पास हुए थे विधेयक

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : छत्तीसगढ़ सीएम