ETV Bharat / state

खैरागढ़ से पकड़े गए शातिर चोर, चार लाख का माल जब्त, रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम

पकड़े गए चोर आदतन अपराधी हैं. इनके पास से चोरी के जेवरात जब्त किए गए हैं.

THIEF GANG ARRESTED
रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 17, 2026 at 3:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरागढ़: छुईखादन पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर गैंग को गिरफ्तार किया है, जो सूने पड़े कमानों को निशाना बनाया करता था. जालबांधा चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में पकड़े गए 2 बदमाशों के पास से लाखों के जेवरात बरामद किए गए हैं. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो चोरी की वारदात से पहले रेकी किया करते हैं. जिस मकान में ताला बंद होता है उस मकान में सेंधमारी कर घुसते थे. घर के भीतर रखे सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो जाते. पकड़े गए चोर आतदन बदमाश हैं, और कई छोटी बड़ी चोरियों को अंजाम दे चुके हैं.

चार लाख का चोरी का माल बरामद

पकड़े गए चोरों के पास से करीब 4 लाख का चोरी का माल बरामद किया गया है. चोरों के द्वारा इस्तेमाल किए गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. पकड़े गए चोरों की क्राइम कुंडली खंगालने का काम अब पुलिस कर रही है. पकड़े गए आरोपियों ने कई चोरों की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है.

रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम (ETV Bharat)

छुईखदान पुलिस ने किया गिरफ्तार

छुईखदान पुलिस ने बताया कि बीते कई दिनों से चोरी की वारदातें इलाके में घट रही थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर जांच शुरू की. इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि करमतरा निवासी ओमप्रकाश साहू जेल से छूटने के बाद फिर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है. इसके बाद पुलिस ने लगातार निगरानी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया. कड़ाई से जब दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. चोरों ने बताया कि वो कई मकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.

चोरों के पास से क्या-क्या मिला

  • सोने के 12 लॉकेट
  • सोने के टॉप्स और ईयरिंग
  • चांदी की पायल, लच्छा, बिछिया, करधन
  • नगदी रकम
  • चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और औजार

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है. वहीं मामले में अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश जारी है. शातिर चोरों के पकड़े जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है.

खैरागढ़ में ग्रामीणों को दी गई राज्य और केंद्र की चल रही योजनाओं की जानकारी, बताए गए लाभ उठाने के उपाए

खैरागढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने रोका, सामाजिक बहिष्कार से परेशान

खैरागढ़ में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार