रिम्स में विभिन्न 53 पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू, 31 अगस्त को होगा आयोजन
रांची के रिम्स में विभिन्न पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का विज्ञापन जारी किया गया है. उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट.

Published : August 27, 2026 at 11:12 PM IST
रांची: रिम्स की ओर से विभिन्न 53 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से संविदा पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन आमंत्रित किया गया है.
राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) रांची द्वारा विभिन्न विभागों में संविदा आधार पर कुल 53 पदों पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है. यह नियुक्तियां संस्थान की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के प्रभावी संचालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही हैं.
रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिशिर कुमार ने बताया कि विज्ञापन के अनुसार जिन रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया है उसमें ऑपरेशनल मैनेजर-हेल्थ बीमा के 01 पद, फ्लोर कोऑर्डिनेटर के 12 पद तथा आरोग्य मित्र के 40 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 31 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा.
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे के बीच कार्यालय निदेशक रिम्स में रिपोर्ट करना होगा. विज्ञापन में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.
संस्थान द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ये पद एक वर्ष के लिए और संविदा आधारित होंगे. अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ संबंधित प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां इंटरव्यू के दौरान प्रस्तुत करनी होगी तथा साक्षात्कार के समय मूल प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए साथ लाने होंगे. एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा.
रिम्स प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित योग्यता एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित हों, विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूप RIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.rimsranchi.ac.in पर उपलब्ध है.
इसे भी पढे़ं- रिम्स एकेडमिक काउंसिल की बैठक: शैक्षणिक विस्तार, मानव संसाधन एवं नई अकादमिक पहल पर विचार
इसे भी पढे़ं- रिम्स में MBBS की सीटें बढ़कर 250 हुई, अब PG और पोस्ट-PG सीटों के विस्तार के लिए डीपीआर की तैयारी
इसे भी पढे़ं- रिम्स ने स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में रचा नया इतिहास, आधुनिक स्वास्थ्य एवं डिजिटल सुविधाओं का लोकार्पण

