ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में BJP पार्षद कुलजीत सिंह संधू को नोटिस, पार्टी नेतृत्व पर बयानबाजी को लेकर नाराज़गी

चंडीगढ़ में पार्टी नेतृत्व पर बयानबाजी को लेकर BJP पार्षद कुलजीत सिंह संधू को नोटिस जारी किया गया है.

Notice issued to BJP Councilor Kuljeet Singh Sandhu in Chandigarh over remarks regarding the party leadership
चंडीगढ़ में BJP पार्षद कुलजीत सिंह संधू को नोटिस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 17, 2026 at 8:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : पार्टी नेतृत्व के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने के मामले में भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ इकाई ने वार्ड नंबर 14 के पार्षद कुलजीत सिंह संधू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी की ओर से जारी किया गया है.

"बयान देना अनुशासन के खिलाफ" : पार्टी की ओर से कहा गया है कि सार्वजनिक मंच से पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयान देना संगठन के अनुशासन के खिलाफ है. इसी को लेकर संधू से उनका पक्ष और स्पष्टीकरण मांगा गया है. रामवीर भट्टी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन संगठन से जुड़े मामलों को सार्वजनिक मंच पर उठाने के बजाय पार्टी के तय मंच और प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक मर्यादा और अनुशासन से समझौता नहीं किया जा सकता.

पार्षद को अपना पक्ष रखना होगा : भाजपा प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया कि कारण बताओ नोटिस जारी करना पार्टी की सामान्य अनुशासनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है. अब संबंधित पार्षद को अपना पक्ष संगठन के सामने रखना होगा, जिसके बाद मामले में आगे का फैसला लिया जाएगा. पार्टी ने ये भी कहा कि संगठन में अनुशासन के नियम सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर समान रूप से लागू होते हैं. भाजपा नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि संधू अपना पक्ष स्पष्ट करेंगे और भविष्य में संगठन की तय प्रक्रिया और मर्यादा का पालन करेंगे.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App