ETV Bharat / state

यात्रीगण कृपया ध्यान दें; प्रयागराज जाने वालीं ये 15 मेला स्पेशल ट्रेनें इन तारीखों पर निरस्त, देखें शेड्यूल

निरस्त ट्रेनों में प्रयागराज रामबाग और बनारस से चलने वाली ट्रेनें शामिल.

प्रयागराज जाने वालीं ये 15 मेला स्पेशल ट्रेनें निरस्त.
प्रयागराज जाने वालीं ये 15 मेला स्पेशल ट्रेनें निरस्त. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 9, 2026 at 12:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कुछ कारणों से माघ मेला के अवसर पर चलने वाली मेला विशेष गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें कुछ निश्चित तिथि पर निरस्त रहेंगी. मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बढ़नी, बनारस, झूंसी, छपरा, रामबाग से चलने वाली लगभग 15 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर निरस्त रहेंगी. यात्री इन तिथियों को देखकर मेला विशेष ट्रेन में यात्रा करें.

ये ट्रेनें हुईं निरस्त

  • बढ़नी से 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी, 02, 03, 16 एवं 17 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05107 बढ़नी-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • प्रयागराज रामबाग से 20, 21, 22, 25, 26, 27 जनवरी तथा 03, 04, 17 एवं 18 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05108 प्रयागराज रामबाग-बढ़नी मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • बनारस से 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी तथा 02, 03, 16 एवं 17 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • प्रयागराज रामबाग से 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी तथा 02, 03, 16 एवं 17 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05110 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • झूसी से 19, 20, 24, 25, 26 जनवरी तथा 02, 03 एवं 16 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05112 झूंसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • गोरखपुर से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी तथा 03, 04 एवं 17 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05111 गोरखपुर-झूंसी मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • छपरा से 13, 15, 16, 18, 19, 23, 24, 25, 26 जनवरी तथा 01, 02, 15 एवं 16 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05113 छपरा-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • प्रयागराज रामबाग से 13, 15, 16, 18, 19, 23, 24, 25, 26 जनवरी तथा 01, 02, 15 एवं 16 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05114 प्रयागराज रामबाग-छपरा मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • छपरा से 13, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 30 जनवरी तथा 01, 13 एवं 15 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05005 छपरा-झूंसी मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • झूंसी से 14, 16, 17, 19, 20, 22, 24, 31 जनवरी तथा 02, 14 एवं 16 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05006 झूंसी-छपरा मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • गोरखपुर से 16, 18, 21, 23, 30 जनवरी तथा 01, 13 एवं 15 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05002 गोरखपुर-झूंसी मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • झूंसी से 17, 19, 22, 24, 31 जनवरी तथा 02, 14 एवं 16 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05001 झूंसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • झूंसी से 09, 10, 11, 12, 13, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30 जनवरी तथा 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14 एवं 17 फरवरी 2026 को चलने वाली 05101 झूंसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • झूंसी से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी तथा 03, 04 एवं 17 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05104 झूंसी-बनारस मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
  • बनारस से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी तथा 03, 04 एवं 17 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05103 बनारस-झूंसी मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.

यह भी पढ़ें: यूपी में जबरदस्त ठंड; इन जिलों में स्कूलों में छुट्टी, अभी और गिरेगा टेंपरेचर