ETV Bharat / state

जन्माष्टमी को लेकर नोएडा ट्रैफिक विभाग ने की पुख्ता तैयारी, कई रास्तों पर किया डायवर्जन

नोएडा में जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए ट्रैफिक विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

जन्माष्टमी को लेकर ट्रैफिक विभाग ने जारी की एडवाईजरी
जन्माष्टमी को लेकर ट्रैफिक विभाग ने जारी की एडवाईजरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : September 2, 2026 at 7:30 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा में जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए आम जनता को ट्रैफिक की समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें कई दिशा निर्देश देने के साथ ही ट्रैफिक विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. ताकि किसी प्रकार की ट्रैफिक समस्या होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सके.

वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 12 TSI, 8 और 3 एसीपी की ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन कराए जाने के लिए साढ़े पांच सौ ट्रैफिक सिपाही ड्यूटी में लगाए गए है. कर्मचारियों की कार्यशाला भी लगाकर उन्हें ब्रीफ किया गया है. यह जानकारी ईटीवी भारत से खास बातचीत में नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्रा ने दी है.

जन्माष्टमी को लेकर ट्रैफिक एडवाईजरी

डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्रा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विभिन्न मंदिरों में मनाया जायेगा, जिसमें इस्कॉन मंदिर सेक्टर -33 एवं सनातन धर्म मंदिर सेक्टर -19 पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मलित होने की सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत यातायात का डायवर्जन किया जायेगा.

नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्रा ने ट्रैफिक विभाग की तैयारियों की दी जानकारी (ETV Bharat)
  • एनटीपीसी अण्डरपास चौराहा से गिझौड़ चौराहा की ओर तथा गिझौड़ चौक से एनटीपीसी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा. जिन वाहनों को गिझौड़ चौराहा से अट्टा अण्डरपास की ओर आना है, वे वाहन गिझौड़ चौराहा से बांये टर्न कर होशियारपुर तिराहे से दाहिने टर्न कर सिटी सेंटर अथवा गिझौड चौक से दाहिने टर्न कर समरविला तिराहा होकर अपने गन्तव्य स्थान को जा सकते हैं.
  • जिन वाहनों को कार्यक्रम स्थल की ओर (इस्कॉन मंदिर) आना है, वे वाहन एडोब बिल्डिंग के बराबर में बनी पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर पैदल मंदिर में प्रवेश करेंगे.
  • वीवीआईपी पार्किंग में जाने वाले वाहन सैक्टर 33/34 तिराहा से प्रवेश कर शिल्प हॉट पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर पैदल जा सकेंगे.
  • जिन वाहनों को 31/25 चौराहा से गिझौड चौराहा होते हुए सेक्टर- 60/62, इंदिरापुरम गाजियाबाद की ओर जाना है, वे वाहन सेक्टर-31/25 चौराहा से बायें टर्न कर स्पाईस मॉल चौराहा से दाहिने टर्न कर एडोब चौक, सेक्टर -22/23/54 तिराहा से गिझौड़ चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य स्थान को जा सकेंगे.
  • एलीवेटेड रोड के ऊपर यातायात प्रति दिन के रूप से चलता रहेगा. 4 सितम्बर 2026 को इस्कॉन/एनटीपीसी लूप से यातायात का उतरना व चढना प्रतिबन्धित रहेगा.
  • 4 सितंबर 2026 को गिझौड़ से इस्कॉन मंदिर की ओर तथा सेक्टर-31/25 से गिझौड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे.
  • सेक्टर -19 सनातन धर्म मंदिर के आसपास की यातायात की व्यवस्था. सेक्टर 19/27 डीएम चौक से रायरेजीडेन्सी के मध्य एवं डीएम चौक से टेलीफोन एक्सचेन्ज की ओर वाहनों का आवागमन स्थिति के अनुसार प्रतिबंधित किया जाएगा.

सेक्टर -2 मंदिर के आसपास की यातायात की व्यवस्था.
संदीप पेपर मिल चौक व गोलचक्कर चौक के मध्य वाहनों का आवागमन स्थिति के अनुसार प्रतिबन्धित किया जायेगा

डीसीपी ट्रैफिक ने लोगों से की अपील

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि गिझौड चौक से ईस्कॉन मन्दिर की ओर जाने वाला मार्ग 3 सितम्बर 2026 को जन्माष्टमी समाप्ति तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा. वही डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों (चिकित्सीय / फायर सर्विस) को सकुशल पास कराया जाएगा. इसके साथ ही असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. साथ ही यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है.

ये भी पढ़ें :