ETV Bharat / state

नोएडा में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि अज्ञात महिला का शव नाले में मिलने के बाद मामले की गहन जांच के बाद खुलासा हुआ. जानें पूरा मामला..

ब्लाइंड मर्डर केस में खुलासा
ब्लाइंड मर्डर केस में खुलासा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : November 14, 2025 at 7:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. आरोपी की निशानदेही से घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद किया गया. डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि बीते 6 नवम्बर थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी कि नाले में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है. सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और शव की पहचान और मामले के खुलासे के लिए लगभग 9 टीमें गठित की गई.

इस दौरान 5000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई और लगभग 1100 वाहनों को ट्रैक किया गया. सामने आया कि 5 नवम्बर को एक बस लाइट बंद कर घटनास्थल की तरफ जा रही थी, जिसकी जानकारी निकालने पर पता चला कि बस को मोनू सिंह चलाता है, जो बरौला में रहता है. जांच में पता चला कि एक महिला 5-6 दिन से लापता है, जिसका मोनू सिंह से विवाद चल रहा था. इसके बाद पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से मोनू सोलंकी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से हथियार व अन्य सामान बरामद किया गया.

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद (ETV Bharat)

डीसीपी ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ के बाद बताया कि महिला और उसकी मां जींस की फैक्ट्री में काम करते थे, जिस कारण दोनों की जान-पहचान हो गई. इसके बाद महिला उसके कमाए सारे पैसे ले लिया करती थी. इस बीच हमारी लड़ाई भी हुई, जिसके बाद महिला ब्लैकमेल करने लगी. आरोपी ने कहा कि मेरी दो बेटी व एक बेटा है. महिला धमकी देती थी कि मैं तुम्हारे पास कुछ नहीं छोड़ूंगी और तुम्हारी बेटी से अनैतिक काम करवाउंगी. इसी कारण महिला की हत्या की योजना बनाई.

उसने आगे बताया, 5 नवम्बर को मैं महिला के घर गया और उसे अपनी बस में बैठा ले आया. इसके बाद रास्ते में पराठा लिया और साथ में खाने लगे. इस दौरान महिला ने मुझे गाली देना शुरू कर दिया और हमारी लड़ाई हो गई. इसपर मैंने धारदार हथियार से गर्दन काट दी और पहचान न हो इसलिए हाथ भी काट दिए और शव को नाले में फेंक दिया. वहीं हथियार व अवेशष गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार के पास सूखे नाले में फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि मामले में फिलहाल आगे की कार्रवाई चल रही है.

यह भी पढ़ें-

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, शव जलाकर नदी में फेंकी राख... फिर दर्ज कराया गुमशुदगी का केस

दिल्ली पुलिस का ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज, महिला तस्कर गिरफ्तार; 1 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद