ETV Bharat / state

नोएडा पुलिस ने मोबाइल और बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने वाहन व मोबाइल लूट /चोर गिरोह का भंडाफोड़ आज मंगलवार को कर आठ बदमाशों को दबोचा

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : July 7, 2026 at 7:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने वाहन व मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. गिरोह के सदस्य वाहन चोरी के अलावा घरों में भी चोरी व लूट करते थे. फरार गैंग के लीडर सागर उर्फ पंजाबी की तलाश जारी है.

नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय शातिर वाहन और मोबाइल चोर गिरोह के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इस गिरोह के 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है. दानिश, अप्पू उर्फ संदीप, विकास, साहिल उर्फ शुभम, शरद सिंह देव और सूरज कुमार गुप्ता को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आज सेक्टर-27 के पास स्थित कैलाश कट से पास से गिरफ्तार किया है.

मनीषा सिंह, एडिशनल डीसीपी नोएडा (ETV Bharat)

नोएडा की एडिशनल डीसीपी, मनीषा सिंह ने बताया कि यह एक बेहद शातिर गिरोह है. ये लोग पहले नोएडा-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में रेकी करते थे, फिर मौका देखकर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे. चोरी की गई इन्हीं मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल ये लोग सड़कों पर राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग और अन्य वारदातों को अंजाम देने के लिए करते थे.

पुलिस ने इनके पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इसके अलावा, आरोपी विकास के पास से एक अवैध तमंचा और दानिश, शरद व साहिल के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है. इस गिरोह के सदस्य पेशेवर अपराधी हैं. मुख्य रूप से अप्पू उर्फ संदीप पर 6 मामले, विकास पर 5 मामले, और साहिल पर पूर्व के 6 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने इन सभी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. इस कार्रवाई के बाद नोएडा की सड़कों पर मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें