ETV Bharat / state

गर्मी में यहां के नल से निकलता है लावा, सदर अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे मरीज और भी हो जाएंगे बीमार!

देवघर सदर अस्पताल परिसर में गर्मी में शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं है. इससे मरीज और तीमारदार काफी परेशान हैं.

No provision for cool drinking water during summer at Sadar Hospital premises in Deoghar
देवघर सदर अस्पताल परिसर में लगा नल (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 24, 2026 at 5:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: चिलचिलाती धूप और बेतहाशा गर्मी में लोगों के लिए सिर्फ एक ही सहारा रहता है और वह है शीतल जल. चिलचिलाती धूप से लोग राहत पाने के लिए ठंडे पानी से अपने मुंह को धोते हैं और फिर उसे पीकर अपने शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं.

क्योंकि शीतल जल ही इस गर्मी में लोगों को थोड़ी ठंडक महसूस करवा पाती है. लेकिन देवघर के सदर अस्पताल में लोगों को यह शीतल जल नहीं मिल पा रहा है.

संवाददाता हितेश चौधरी की रिपोर्ट (Etv Bharat)

देवघर सदर अस्पताल में इलाज करने पहुंचे मरीजों का कहना है कि पूरे अस्पताल में से मुख्य द्वार के पास पानी पीने के नल लगे हुए हैं. इसके अलावा पूरे अस्पताल में लोगों को पीने के पानी के लिए कोई साधन नहीं है. लोगों ने कहा कि बाहर जो नल लगे हुए हैं इन दिनों उससे भी गर्म पानी निकलता है और अस्पताल के किसी भी बिल्डिंग में वाटर कूलर नहीं लगे हुए हैं.

कुछ मरीजों ने बताया कि कुछ एक जगह वाटर कूलर लगे हुए हैं तो उसकी भी स्थिति खराब है. जिससे लोगों को एक बूंद ठंडा पानी नसीब नहीं हो पाता है. सदर अस्पताल में आने वाले गरीब मरीजों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि पानी नहीं मिलने के कारण लोग 12 रुपए से 15 रुपए प्रत्येक बोतल पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं.

सदर अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी बताते हैं कि पानी नहीं मिलने के कारण कर्मचारी अपनी बोतल लेकर आते हैं. आलम ऐसा है कि कई बार ठंडा पानी के लिए उनको भी अस्पताल के बाहर जाना पड़ता है. बाहर जाने के कारण अस्पताल में आने वाले आम मरीजों का काम भी प्रभावित होता है.

मरीज और कर्मचारियों की समस्या को लेकर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर सुषमा वर्मा से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने बताया कि गर्मी आते ही संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं. अगले एक से दो दिनों में खराब पड़े वाटर कूलर को सही कराया जाएगा. इसके अलावा अस्पताल परिसर में ठंडे पानी के लिए घड़े या सुराही भी लगाए जाएंगे.

बता दें कि इस गर्मी में लोगों को कई बीमारियों से जूझना पड़ रहा है. दूसरी ओर बीमारी से छुटकारा पाने के लिए अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नसीब हो पा रहा है.

इसे भी पढ़ें- गर्मी से पहले नगर निगम का प्लान, ऐसे होगा शहर में पानी की सप्लाई दुरुस्त!

इसे भी पढ़ें- धनबाद में भीषण गर्मी से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, जल संकट से निपटने की तेज हुई तैयारी

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा प्रखंड के बेवा में पानी की समस्या, एक चापाकल के भरोसे है पूरी पंचायत