ETV Bharat / state

3 मार्च को सुबह 9 से रात 8 बजे तक नहीं होंगे रामलला के दर्शन; जानें क्यों लिया गया फैसला

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धार्मिक समिति के सदस्य गोपाल जी राव ने बताया कि 9 बजे से रात 8 बजे तक मंदिर बंद रहेगा.

3 मार्च को चंद्र ग्रहण की वजह से दर्शन बंद रहेगा.
3 मार्च को चंद्र ग्रहण की वजह से दर्शन बंद रहेगा. (Photo Credit: Shriram Janmbhumi Trust)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 2:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में 3 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रामलला के दर्शन बंद रहेंगे. चंद्र ग्रहण सूतक की वजह से राम मंदिर सहित सभी मंदिरों में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन-पूजन नहीं किया जा सकेगा.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा गठित धार्मिक समिति के सदस्य गोपाल जी राव ने बताया कि 9 बजे से रात 8 बजे तक मंदिर पट बंद रहेगा. शाम को 8 बजे पुनः श्रद्धालुओं को रामलाल का दर्शन मिलेगा.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में भीड़ की स्थिति को देखते हुए मंदिर कितने बजे रात तक खोला जाएगा, यह बाद में तय होगा. राम जन्मभूमि के पुजारी के मुताबिक, ग्रहण का सूतक लगते ही मंदिर का पट बंद हो जाएगा.

जब ग्रहण समाप्त हो जाएगा तो फिर मंदिर खुलेगा. इसी तरह हनुमानगढ़ी, कनक भवन समेत अन्य सभी मंदिरों में सुबह 9 बजे तक भगवान का भोग और आरती के बाद पूजन, दर्शन बंद कर दिया जाएगा.

कब से कब तक ग्रहण: फागुन शुक्ल पक्ष चतुर्थी को सायंकाल 6 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होकर 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा. हिंदू विधाओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक प्रारंभ हो जाएगा यानी सुबह 9 बजे से सूतक शुरू हो जाएगा.

इसके कारण राम जन्मभूमि पर विराजमान भगवान श्री रामलला के गर्भ गृह सहित अन्य मंदिरों को भी दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया जाएगा. राम मंदिर में सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर का पट 2 घंटे के लिए खोला जाएगा.

9 बजते ही आरती पूजन के साथ मंदिर बंद हो जएगा. वहीं, शाम को ग्रहण समाप्त होने के पश्चात मंदिर की साफ-सफाई और भगवान के अभिषेक श्रृंगार के बाद, पूजन-अर्चन का कार्यक्रम संपन्न होगा. रात 8 बजे के बाद से दर्शन फिर से शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: सूरज ढलने के 30 मिनट बाद आज आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, एक क्लिक में जानें क्या होगा 6 ग्रहों के साथ