ETV Bharat / state

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं! अलर्ट पर दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस

दिल्ली पुलिस ने महापर्व होली पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को मैदान में उतारा हुआ है.

दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अलर्ट पर
दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अलर्ट पर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 4, 2026 at 1:04 PM IST

|

Updated : March 4, 2026 at 1:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: रंगों के इस महापर्व होली पर राजधानी दिल्ली की सड़कों पर इस बार मस्ती तो होगी, लेकिन कानून की लक्ष्मण रेखा लांघने वालों के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. शांति, सुरक्षा व सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया है. विभाग का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार की खुशी मनाएं, कानून न तोड़ें.

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को मैदान में उतारा हुआ है. इसमें जिला पुलिस के साथ-साथ पीसीआर यूनिट, स्पेशल सेल व अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां शामिल हैं. संवेदनशील इलाकों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों व बाजारों में हाई विजिबिलिटी गश्त बढ़ा दी गई है. होली से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने अपनी आक्रामक रणनीति के तहत ऑपरेशन आघात 4.0 को अंजाम दिया था. इस बड़े पैमाने पर की गई कार्रवाई में 200 से अधिक अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया. अवैध शराब, नशीले पदार्थों व हथियारों की तस्करी करने वालों पर पुलिस का डंडा सख्ती से चला, जिससे त्योहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो.

ट्रैफिक पुलिस का जीरो टॉलरेंस: नशे में ड्राइविंग पर सीधे जेल व लाइसेंस रद्द सड़कों पर स्टंटबाजी और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. एडिशनल सीपी ट्रैफिक दिनेश कुमार गुप्ता के मुताबिक लगभग 2,500 से 4,000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिल्ली के 134 प्रमुख चौराहों व हाईवे पर तैनात किए गए हैं. 79 जॉइंट पिकेट्स: शहर के विभिन्न हिस्सों में 79 संयुक्त नाके लगाए गए हैं, जहां ब्रेथ एनालाइजर व स्पीड गन के जरिए वाहन की जांच की जा रही है.

सख्त सजा का प्रावधान: नशे में धुत होकर ड्राइविंग करने वालों पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि उनका ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा. इसके साथ ही, गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी भी है.

स्टंटबाजों पर नजर: ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट व बाइक पर स्टंट करने वालों के लिए मोबाइल कैमरे और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. दिनेश कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन तुरंत जब्त किए जाएंगे.

दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अलर्ट पर
दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अलर्ट पर (ETV Bharat)

महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस: महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीमें सादे कपड़ों में तैनात हैं, जो छेड़छाड़ या जबरन रंग लगाने जैसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेंगी. दिल्ली की सीमाओं (हरियाणा व यूपी बॉर्डर) पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे बाहरी असामाजिक तत्व शहर की शांति भंग न कर सकें.

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों से शांति की अपील करते हुए कहा है, "होली के रंग, मस्ती करें सुरक्षा के संग3."5, किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं. कुल मिलाकर दिल्ली इस समय एक सुरक्षित किले में तब्दील है, कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है.



यह भी पढ़ें-

Last Updated : March 4, 2026 at 1:28 PM IST