ETV Bharat / state

निर्माण कार्य की गुणवत्ता के मामले में किसी तरह का नहीं होगा समझौता : अरुण साव

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंत्रालय के दो साल की रिपोर्ट पेश की.इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता होने का भरोसा दिया.

no compromise in terms of quality
निर्माण कार्य की गुणवत्ता में नहीं होगा समझौता- अरुण साव (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 30, 2025 at 5:24 PM IST

|

Updated : December 30, 2025 at 7:07 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर : डिप्टी सीएम अरुण साव में प्रदेश की अपने मंत्रालय के दो साल के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया.इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सड़कों की गुणवत्ता और उसके निर्माण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अरुण साव ने कहा कि हम सड़कों के नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उसके लिए हम सड़क से लेकर सरकार तक की व्यवस्था तैयार की है. इसमें जो भी सड़क बनेगी इसकी क्या गुणवत्ता है इसकी जांच के लिए पदाधिकारी तय किए गए हैं. वो मौके पर जाकर वहां देखेंगे और उसके बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे. जिस तरीके से सड़क बन रही है उसकी गुणवत्ता की रिपोर्ट भी होगी और उसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जा रही है.

सड़क और पुलों की होगी सतत् मानिटरिंग

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पुलों के निर्माण की गति बढ़े इसमें ढाई करोड़ के पुल के निर्माण के लिए B श्रेणी के ठेकेदार उसमें भाग ले सकेंगे, इसे नियम में जोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और पुल के निर्माण के काम में गति आएगी. राष्ट्रीय राजमार्ग में हम एजेंसी होते हैं और हमारे अधिकारी इसमें काम करते हैं. भारत सरकार इसकी स्वीकृति देती है उसकी राशि देती है. उसकी सारी प्रक्रिया भारत सरकार से ही होती है, उसके लिए बहुत बड़ी स्वीकृत हुई है जो यहां पर काम चल रहा है. नेशनल हाईवे का निर्माण लोक निर्माण विभाग करता है यह पैसा भारत सरकार देती है लेकिन काम हमारे पदाधिकारी करते हैं और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया जो है उसकी मॉनिटरिंग एजेंसी है जो उसका मॉनिटरिंग करती है.

लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ के विकास में विभाग तेजी से कम कर रहा है. हम त्वरित गति से कम कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के विकास में सड़कों की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसके लिए हम लोगों ने इसकी कार्य योजना तैयार कर रखा है कि किस साल में हमें क्या करना है. राज्य में चल रहे काम की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम बहुत सारी योजनाओं पर काम कर रहे हैं- अरुण साव,डिप्टी सीएम

राज्य की बड़ी योजना

1. वर्ष 2023-24 में 81 कार्यों के लिए 550 करोड़ रूपये की स्वीकृति

2. वर्ष 2024-25 में 436 कार्यों के लिए 2589 करोड़ रूपये की स्वीकृति

3. वर्ष 2025-26 के लिए नवीन 608 सड़क, पुल एवं भवन कार्य हेतु 4950 करोड़ रूपए की

4. दिसंबर 2023 में नई सरकार गठन उपरांत अब तक 1126 कार्यों के लिए 8092 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

5. मार्च 2025 से आज तक 1012 निविदा प्रमुख अभियंता के द्वारा लगाई गई है, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4824 करोड़ रूपये की निविदा स्वीकृत

6. दिसंबर 2023 से अब तक कुल 440 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया . इन कार्यो में 247 सड़क के कार्य हैं. 148 भवन और 45 पुल निर्माण के कार्य हैं.

बस्तर के विकास के लिए कार्य

1. राजनांदगांव-कच्चे-भानुप्रतापपुर-नारायणपुर-बारसूर-गीदम-दंतेवाड़ा-किरंदुल गुनियापाल-अरनपुर-जगरगुंडा-चिंतलनार- मरियागुड़ा- (तेलंगाना बार्डर) तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

2. भानपुरी-चित्रकोट-बारसूर-छिंदनार-तुमनार-भैरमगढ़ तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

3. चारामा-कोरर-आमाबेड़ा- ऐडका नारायणपुर-पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा आदेर-बैदरे-कुटरू- नेमेड़-बीजापुर तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

4. धमतरी-बरनौद-नरहरपुर-जामगांव-साल्हेटोला-मछली (भरलकुट्टी) बांसकोट-अमरावती-मोहलाई जैबेल-वकावंड तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

5. उड़ीसा बॉर्डर-गम्हरी-कोपरा-पिपरा-बहीगांव-बेड़मा-धनोरा आमाबेड़ा अंतागढ़ - कोयलीबेड़ा प्रतापपुर-पंखाजूर- महाराष्ट्र बॉर्डर तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

6. उड़ीसा बार्डर- ऐरला-अमरावती-कोण्डागांव-नारायणपुर-सोनपुर-गारपा-सितरम-छोटेबिटिया-मरोड़ा-बांदे-महाराष्ट्र बॉर्डर तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

7.उड़ीसा बॉर्डर-दोरनापाल-जगरगुंडा-बांसागुड़ा-आवापल्ली-इलमिड़ी-मोदकपाल-तारलागुड़ा- तेलंगाना बॉर्डर तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

8.कोण्डागांव-मर्दापाल-कुदुर-बारसूर-बारसूर-गीदम मार्ग तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

9. केशलूर-दरभा-कटेकल्याण-दंतेवाड़ा-फरसपाल-नेलसनार-भैरमगढ़ मार्ग तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

10. कोंटा-गोलापल्ली-किस्टाराम पामेड़-पुजारीकांकेर-नबी-ऊसूर-आवापल्लीमार्ग कच्चे-हाटकोंदल-दमकसा-दुर्गकोंदल-कोयलीबेड़ा-कुंदला-कच्चापाल-कुतुल-ओरछा-जाटलूर-ईतामपारा-भैरगढ़ मार्ग तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

11. ओरछा-गुदाड़ी-थुलथुली-हांदावाड़ा-मुचनार-बारसूरमार्ग तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

12. नगरी-कांकेर-भानुप्रतापपुर-मानपुर-राजनांदगांव कवर्धा- (पोंडी) - फास्टरपुर-कुंडा मार्ग तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

13.नेलसनार-कोडोली-मिरतुर-गंगालूर-बीजापुर मार्ग तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

14. भोपालपटनम-मट्टीमरका-सेन्ड्रा-फरसेगढ़-कुटरू-निमेड़ मार्ग तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

15. विश्रामपुरी-बड़बत्तर-रांधना से कोण्डागांव मार्ग तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

16. उड़ीसा बॉर्डर से माकड़ी-राधना-फरसगांव-बड़ेडोंगर-छेरीबेड़ा-बयानार-मर्दापालमार्ग तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

17. आसना-जगदलपुर तक सड़क निर्माण और उन्नयन के कार्य

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ विकास की राह पर है. नक्सलवाद से मुक्ति के बाद हम इसे और रफ्तार देंगे.

स्मार्ट सिटी योजना की अवधि समाप्त, 33 जिलों में बनेगा नालंदा परिसर : अरुण साव

छत्तीसगढ़ में 115 निकायों में होगा अटल परिसर का लोकार्पण: अरुण साव

अवैध धर्मांतरण पर सरकार चिंतित, आने वाले समय में हम करेंगे कार्रवाई, एसआईआर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम- अरुण साव

Last Updated : December 30, 2025 at 7:07 PM IST