ETV Bharat / state

जामताड़ा नगर पंचायत के मोमिन टोला में नहीं है मूलभूत सुविधा, लोग गंदगी में रहने को मजबूर

जामताड़ा नगर पंचायत में अल्पसंख्यक समुदाय के मोमिन टोला इलाके में लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं.

MUNICIPAL ELECTION IN JAMTARA
डिजाइन इमेज (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 22, 2026 at 5:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जामताड़ा: नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के मोमिन टोला के लोग नगर की सुविधा से वंचित हैं. गंदगी, पेयजल और नाली की समस्या से इलाके में लोग जूझ रहे हैं. लेकिन नगर पंचायत और नगर के प्रतिनिधि बिल्कुल बेखबर हैं. उनकी समस्या की सुध लेने वाला कोई नहीं. हालांकि इसी जामताड़ा क्षेत्र से झारखंड सरकार में मंत्री डॉ इरफान अंसारी तीसरी बार विधायक भी बने हैं.


नगर में रहकर भी नहीं मिलती है नगर की सुविधा

जामताड़ा नगर पंचायत के वार्ड से लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपने मुद्दे को लेकर चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी एक किए हैं. लेकिन जनता की समस्या से कितने वाकिफ हैं, यह वार्ड में रहने वाले लोगों का हाल जानने पर ही पता चलता है. ऐसा ही जामताड़ा नगर पंचायत के वार्ड 5 में पड़ने वाले मोमिन टोला का हाल है. इस वार्ड में अल्पसंख्यक परिवार अधिकतर रहते हैं. लेकिन उनकी स्थिति यह है कि वह मूलभूत सुविधा से कोसों दूर हैं.

क्षेत्र की समस्या को लेकर जानकारी देते स्थानीय (ईटीवी भारत)

वार्ड 5 में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बताते हैं कि यहां कभी साफ-सफाई नहीं होती है‌. कूड़ा कचरा जहां तहां फेका रहता है. गंदगी बजबजाते रहती है. नाली की समस्या है. नाली नहीं रहने से गंदा पानी जहां तहां सड़कों पर बहता रहता है. जल जमाव लगा रहता है. जिससे बदबू और बीमारी फैलने की भी संभावना बनी रहती है. पेयजल की सुविधा नहीं है. जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है. स्थानीय बताते हैं कि यहां साफ सफाई करने कोई नहीं आता है.

लोगों को नई नगर सरकार से उम्मीद

क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि नगर निकाय चुनाव में नए चुने जाने वाले प्रतिनिधि और नगर की बनने वाली नई सरकार शायद उनकी समस्या को सुने. साथ ही इलाके की समस्या को खत्म करने के लिए कोई कदम उठाए. अब देखना है कि नगर पंचायत में बनने वाली नई सरकार इलाके में लोगों की उम्मीदों पर कितनी खड़ी उत्तरती है.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का तंज, कहा- विपक्ष को दिखाई देना बंद हो गया है

मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर सियासत तेज, भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया

मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा से जुड़ी है जेएमएम की साख, मुस्कुराते हुए कहा- शहरवासियों का मिल रहा है समर्थन