ETV Bharat / state

'सब कुछ क्लियर है, बात हुई है, वो आ रहे हैं' कल्याण बिगहा में निशांत कुमार

2026 में JDU की कमान संभालेंगे निशांत कुमार? इस सवाल पर क्या बोले कल्याण बिगहा के लोग. पढ़िए पूरी खबर

Nishant Kumar political entry
कल्याण बिगहा में नीतीश कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 1, 2026 at 6:48 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री पर कल्याण बिगहा में जोरों की चर्चा है. नए साल पर निशांत कल्याण बिगहा पहुंचे तो जेडीयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौर गई. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी निशांत से मुलाकात हुई, उन्होंने साफ कहा कि वे राजनीति में आ रहे हैं.

निशांत के साथ पैतृक गांव पहुंचे थे नीतीश: नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गांव कल्याण बिगहा पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी मां परमेश्वरी देवी की 16वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ-साथ अपनी पत्नी मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. यहां कुछ देर के लिए रुके, लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

Nishant Kumar political entry
नीतीश कुमार का पैतृक गांव कल्याण बिगहा (ETV Bharat)

मां की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी: गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पूरे परिवार, भाई सतीश कुमार, बहन और पुत्र निशांत कुमार के साथ अपने पैतृक गांव नालंदा के हरनौत प्रखंड अंतर्गत कल्याण बिगहा गांव पहुंचे थे. उन्होंने स्मृति वाटिका में कार्यक्रम के बाद स्वजनों और ग्रामीणों से बात की.

Nishant Kumar political entry
परमेश्वरी देवी की 16वीं पुण्यतिथि (ETV Bharat)

कल्याण बिगहा में नीतीश और सियासी हलचल : कल्याण बिगहा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तालाब में मछलियों को दाना भी खिलाया है. लोगों को नए साल की शुभकामनाएं भी दी. इस दौरान उनके साथ इलाके के सांसद, विधायक और कई नेता मौजूद रहे. इसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए.

Nishant Kumar political entry
कल्याण बिगहा में जेडीयू नेताओं संग निशांत (ETV Bharat)

कल्याण बिगहा में कार्यकताओं से मिले निशांत: अपने पिता नीतीश कुमार के साथ कल्याण बिगहा पहुंचे निशांत कुमार ने अपने हाथों के लोगों को कंबल बांटे. लोगों से मिले, जिले के जेडीयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ नाश्ता भी किया.

Nishant Kumar political entry
कल्याण बिगहा के लोगों से बात करते निशांत कुमार (ETV Bharat)

सक्रिय राजनीति में कब आएंगे?: इस बीच, जब निशांत कुमार से एक बार फिर सक्रिय राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली. हालांकि ईटीवी से बात करते हुए उन्होंने नए साल पर बिहार के लोगों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि ''सभी को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं, सभी के लिए नया साल शुभ हो.''

Nishant Kumar political entry
कल्याण बिगहा में जेडीयू कार्यकर्ता (ETV Bharat)

क्या बोले जेडीयू के कार्यकर्ता? : निशांत की सियासी एंट्री के सवाल पर इस्लामपुर के JDU विधायक रोहेल रंजन ने कहा कि, ''हम चाहते हैं कि निशांत कुमार जल्द राजनीति में आएं, हम सभी कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों की यही मांग है. निशांत कुमार पढ़े लिखे व्यक्ति हैं और ऐसे व्यक्ति के हाथ में अगर बिहार की कमान जाती है, तो युवाओं के बीच अच्छा संदेश जाएगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी.''

Nishant Kumar political entry
इस्लामपुर के JDU विधायक रोहेल रंजन (ETV Bharat)

'क्लियर है, बात हुई है.. वे आ रहे हैं' : वहीं कल्याण बिगहा के ग्रामीण रजनीश कुमार ने कहा, ''निशांत कुमार समय पर राजनीति में एंट्री ले लेंगे. यह काफी समय से हम लोग मांग करते आएं है. यह पूरे बिहार की मांग है.'' कल्याण बिगहा के एक और ग्रामीण राकेश कुमार ने कहा, ''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से अभी स्वस्थ्य हैं, लेकिन विरासत तो निशांत को ही संभालना है. सब कुछ क्लियर है, बात हुई है, वो आ रहे हैं.''

ये भी पढ़ें : 'अगले जनरेशन का भविष्य संवारें भाई निशांत कुमार', JDU नेता ने पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार से की मांग

ये भी पढ़ें : खरमास के बाद निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री! एक साल से इंतजार में हैं JDU के नेता

ये भी पढ़ें : क्या निशांत कुमार संभालेंगे मुख्यमंत्री पिता नीतीश कुमार की विरासत? CM के भाई ने किया बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें : निशांत राजनीति में आएंगे? संजय झा बोले- 'फैसला तो इन्‍हीं को करना है'