अधिकारियों के साथ अचानक पटना जू पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जानें कारण
क्रिसमस के मौके पर नीतीश कुमार पटना जू पहुंचे और जानवरों के लिए गए इंतजामों का जायजा लिया. नन्ही जेब्रा का नामकरण भी किया.

Published : December 25, 2025 at 6:08 PM IST
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिसमस के मौके पर पटना चिड़ियाघर का अचानक दौरा किया. क्रिसमस के मौके पर गुरुवार को पटना जू में भारी भीड़ थी. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैटरी वाले ऑटो से पूरे जू का भ्रमण किया.
पटना जू पहुंचे नीतीश कुमार: पटना जू के लोगों ने जमकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने पटना जू के जेब्रा केज का भ्रमण किया और उन्होंने जेब्रा के नवजात शिशु का नामकरण भी किया. जेब्रा के नए शिशु का नाम समृद्धि रखा गया है.
सीएम ने किया निरीक्षण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक आज पटना जू पहुंचे थे. उनके साथ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ-साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेब्रा केज के अलावा लायन केज, गैंडा केज का भी निरीक्षण किया.

गैंडा प्रजनन क्षेत्र का भी भ्रमण: साथ ही अधिकारियों को आदेश भी दिया कि ठंड के महीने में पशु पक्षियों को किसी भी तरह का दिक्कत नहीं हो, इसकी व्यवस्था को और अच्छी तरह से आप लोग देखिए. वहीं उन्होंने गैंडा प्रजनन क्षेत्र का भी भ्रमण किया और पटना जू में गैंडा की संख्या और जेब्रा की संख्या के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली.

ठंड में विशेष इंतजाम: संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू प्रशासन ने जानवरों और पक्षियों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं. भीषण ठंड को देखते हुए पटना जू प्रशासन ने बड़े जानवरों के हर केज में ब्लोअर और हीटर लगाया गया है. रात के समय जब ठंड सबसे अधिक होती है, तब इन हीटरों की नियमित निगरानी की जा रही है. बाघ, शेर, चीता, चिंपांजी, भालू, गोरिल्ला के केज में हीटर लगाया गया है. इसके अलावे पूरे केज के हर एंट्री को पुआल से ढका गया है, ताकि तापमान संतुलित बना रहे.
ये भी पढ़ें
अजगर को कंबल, चिंपांज़ी को च्यवनप्राश! पटना जू में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए VIP ट्रीटमेंट
पटना जू की शान 'माला' का निधन, कार्डियक रेस्पिरेटरी फेलियर से हुई मौत
पटना जू का गर्मी पर वार, AC, नारियल पानी और खीर से जानवरों को रखा जा रहा है कूल

