ETV Bharat / state

निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति के लिए दी सहमति, 5 मार्च को कर सकते हैं राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन

बिहार में निशांत कुमार के साथ जेडीयू के नए युग की शुरुआत होगी. पार्टी के नेता कह रहे हैं उनके आने से मजबूती मिलेगी. पढ़ें

NITISH KUMAR SON NISHANT KUMAR
नीतीश कुमार के साथ निशांत कुमार (File/IANS)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 3, 2026 at 4:22 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका निभाने के लिए पार्टी नेताओं को सहमति दे दी है. पार्टी सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार निशांत कुमार 5 मार्च को राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन कर सकते हैं. निशांत कुमार की क्या भूमिका होगी इस पर संजय गांधी का कहना है कि यह तो पार्टी के जो शीर्ष नेता हैं, वही लोग तय करेंगे. अभी इसकी जानकारी मुझे नहीं है.

निशांत कुमार ने दी सहमति : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले जदयू एमएलसी संजय गांधी का कहना है कि बिहार के लोगों और पार्टी नेताओं की डिमांड पर निशान कुमार ने सक्रिय राजनीति में आने की समिति दे दी है. इस सवाल पर कि क्या राज्यसभा के लिए 5 मार्च को नॉमिनेशन करेंगे? संजय गांधी ने कहा कि नॉमिनेशन करेंगे या नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है.

''यह तो पार्टी के शीर्ष नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही तय करेंगे कि निशांत कुमार राज्यसभा जाएंगे या नहीं. अभी तक अधिकृत रूप से हम लोगों को कोई जानकारी इसकी नहीं दी गई है.''- संजय गांधी, जदयू एमएलसी

संजय गांधी, जदयू एमएलसी
संजय गांधी, जदयू एमएलसी (ETV Bharat)

क्या पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे? : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव मार्च में ही होना है. 8 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव है तो 27 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा और 5 मार्च को राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन किया जाना है, इन तीन में से ही कोई भूमिका होगी? इस पर संजय गांधी का कहना है कि यह तो पार्टी के नेता ही तय करेंगे, लेकिन निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति में आने की हामी भर दी है.

कुल मिलाकर देखें तो संजय गांधी के बयान से यह सस्पेंस जरूर पैदा हो गया है कि निशांत की क्या भूमिका होगी, लेकिन इतना तय है कि अब जदयू की कमान निशांत के पास जाने वाली है. संभव है निशांत राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएं और राज्यसभा के लिए पांच तारीख को नॉमिनेशन करे. ऐसे में निशांत युग का जदयू में शुरुआत होने वाला है.

'पार्टी में आने से मजबूती मिलेगी' : जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कह दिया है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएंगे. निशांत की चर्चा से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तो यहां तक कहा है कि निशांत पढ़े लिखे हैं, इंजीनियर हैं, सब की बात को सुनते हैं और समझते भी हैं. पार्टी में उनके आने से मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें :-

बेटे निशांत को राज्यसभा भेजेंगे नीतीश कुमार? अगर ऐसा हुआ तो आगे क्या?

'निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री...', बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का दावा

राज्यसभा की रेस: जानें वो चार नाम जिनको लेकर JDU में चल रहा है मंथन!