ETV Bharat / state

नितिन नबीन के BJP कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, जानें पूरा प्लान

बिहार के नितिन नबीन के बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार दिल्ली दौरा पर हैं. यह दौरा कई मायनों में खास है.

सीएम नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 21, 2025 at 1:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली दौरा पर हैं. दो दिनों तक नीतीश कुमार दिल्ली में रहेंगे और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. बिहार में एनडीए को प्रचंड जीत और फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार का यह पहला दिल्ली दौर हो रहा है.

घोषणा को पूरा करने की जिम्मेदारी: पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ऐसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के तमाम दिग्गज नेता भी आये थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले कई बड़ी घोषणाएं की थी.

केंद्र से मदद की जरूरत: एनडीए की तरफ से भी कई वादा किया गया है. अब उन सबको पूरा करना है. इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए बड़ी राशि की जरूरत होगी. इसमें केंद्र से मदद की आवश्यकता होगी. इसलिए मुख्यमंत्री का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

आगामी चुनाव पर चर्चा: मुख्यमंत्री के दौरे से सियासी पारा भी चढ़ने वाला है. बिहार में अगले साल विधान परिषद के साथ राज्यसभा की कई सीटों पर चुनाव होना है. विधानसभा में अधिकांश सीटों पर एनडीए का कब्जा होने के बाद विधानपरिषद और राज्यसभा के अधिकांश सीटों पर भी एनडीए का जीत तय है.

10 मंत्री बनाए जा सकते हैं: इसके साथ बिहार में आने वाले समय में मंत्रिमंडल ने भी बड़े उलट फेर होने हैं. बिहार में कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं. नितिन नवीन के बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद एक मंत्री पद का सीट और खाली हो गया है. यानी 10 और मंत्री बनाए जा सकते हैं. इन सभी मुद्दों पर बीजेपी के शीर्ष नेताओं से चर्चा करेंगे.

नितिन नबीन से कर सकते हैं मुलाकात: जदयू नेताओं से जो जानकारी मिल रही है, दो दिनों तक मुख्यमंत्री दिल्ली में रहेंगे. ऐसे मुख्यमंत्री जब भी दिल्ली जाते हैं अपने स्वास्थ्य की जांच भी करवाते हैं. इसके अलावा राजनीतिक काम भी किए जाते हैं. इस दौरा के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Explainer: नीतीश कुमार के व्यवहार की चर्चा, क्या सीमा लांघ गए बिहार CM.. क्या सोचते है इस्लामी स्कॉलर?