ETV Bharat / state

मात्र 9 मिनट के लिए JDU कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, संजय झा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जदयू की सदस्यता ली. संजय झा ने पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलायी.

पार्टी की सदस्यता लेते सीएम नीतीश कुमार
पार्टी की सदस्यता लेते सीएम नीतीश कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 6, 2025 at 7:28 PM IST

|

Updated : December 6, 2025 at 7:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत से उत्साहित जदयू ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे, महज 9 मिनट रहें.

नीतीश कुमार ने सदस्यता ली: जदयू कार्यालय आते ही पहले पार्टी की सदस्यता ली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी का रसीद देकर सदस्यता दिलाई, फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा को भी सदस्यता दिलाई.

जदयू प्रदेश कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह (ETV Bharat)

नेताओं का सम्मान: शनिवार को पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरुआत की. इस अवसर पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विधायकों को जीत दिलाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.

"संगठन ने जिस बारीकी और प्रतिबद्धता के साथ बूथस्तर पर कार्य किया, उसका परिणाम यह रहा कि पार्टी ने 2010 के स्ट्राइक रेट को भी पीछे छोड़ते हुए जीत का नया इतिहास रच दिया." - संजय कुमार झा, कार्यकारी अध्यक्ष, जदयू

नीतीश कुमार में अद्भुत कार्य ऊर्जा: उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रतिकूल मौसम के कारण हेलिकाॅप्टर न उड़ पाने की स्थिति में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना किसी हिचक के रोड शो का निर्णय लिया. ग्यारह स्थानों पर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से आशीर्वाद मांगा. यह उनके अद्भुत कार्य-ऊर्जा और मजबूत जज्बे का प्रमाण है.

जदयू प्रदेश कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह
जदयू प्रदेश कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह (ETV Bharat)

नीतीश कुमार का जनसमर्थन: उन्होंने कहा कि लगातार बीस वर्षों तक माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति जनता का यह अपार समर्थन अपने आप में एक असाधारण उपलब्धि है. अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी इस जनादेश को विशेष रूप से सराहा है. जो 13 करोड़ बिहारवासियों के लिए गौरव का विषय है.

37 जिलों में जदयू के विधायक: 38 में से 37 जिलों में जदयू के विधायक होना जनसमर्थन की गहराई को दर्शाता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास की मजबूत आधारशिला स्थापित कर दी है. आगामी पांच वर्षों में बिहार निश्चित रूप से देश के शीर्ष दस राज्य की श्रेणी में शामिल होगा. एनडीए सरकार जनता के भरोसे पर पूरी निष्ठा के साथ खड़ी उतरेगी.

जदयू प्रदेश कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह
जदयू प्रदेश कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह (ETV Bharat)

विपक्ष के नेता फरार: सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है. आज से सदस्यता अभियान शुरू हो गया है. इस दौरान नीरज कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेता लापता हो गए हैं. हमारे नेता का शानदार

"सड़क के उस पार जो हैं, लापता हैं. समीक्षा बैठक हो रही है, लेकिन वो पार्टी कार्यालय नहीं आ सकते हैं. विधानसभा का सत्र छोड़कर भाग सकता है. ऐसा विपक्ष कायर है." -नीरज कुमार, मुख्य प्रवक्ता, जदयू

निशांत कुमार का स्वागत: इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने निशांत कुमार को लेकर कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार राजनीति में आना चाहे तो उनका स्वागत है. किसी को इस बात से कोई एतराज नहीं है. उनकी इच्छा है, जब वह चाहे राजनीति में आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : December 6, 2025 at 7:41 PM IST