ETV Bharat / state

बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानें कारण

बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को इस्तीफा पत्र भेज दिया है.

Nitin Nabin Resign As Bihar Minister
BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 16, 2025 at 5:35 PM IST

|

Updated : December 16, 2025 at 6:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी के द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन ने यह फैसला लिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेज दिया है. सीएम ने इस्तीफा को स्वीकार भी कर लिया है. नितिन नबीन नई सरकार में पथ निर्माण विभाग में मंत्री थे. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को नगर विकास विभाग और दिलीप जायसवाल को सड़क निर्माण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है.

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद फैसला: 14 दिसंबर को बीजेपी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. नियम के मुताबिक भाजपा में 'एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत' है. चुकि नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, इस वजह से वह मंत्री पद पर नहीं बने रह सकते थे. नितिन नवीन अब केंद्र की राजनीति करेंगे.

Nitin Nabin BJP Working President
पटना बीजेपी कार्यालय में नितिन नबीन का स्वागत (ETV Bharat)

पूर्णकालिक अध्यक्ष बन सकते हैं: चर्चा है कि जनवरी माह में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनके नाम पर मोहर लग जाएगी. वह पूर्णकालिक अध्यक्ष बन जाएंगे. वर्तमान में अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा काम करते रहेंगे. नितिन नवीन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे.

'एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत': बीजेपी में एक पद एक सिद्धांत है. बिहार में सम्राट चौधरी के डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था. दिलीप जायसवाल को बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. हालांकि दिलीप जायसवाल भी उद्योग मंत्री बन गए हैं.

प्रदेश अध्यक्ष भी बदले: बीजेपी ने दिलीज जायसवाल की जगह संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. संजय सरावगी को लेकर बीजेपी ने 15 दिसंबर को इसकी घोषणा की है. वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडे का मानना है कि इसी के आधार पर नितिन नबीन को इस्तीफा देना पड़ा है. हालांकि बांकीपुर विधायक के पद पर बने रहेंगे.

"नितिन नवीन के इस्तीफा से संकेत साफ है कि अब वह केंद्र की राजनीति करेंगे. बिहार के बजाय दिल्ली उनका ठिकाना होगा. नितिन नवीन के इस्तीफा का मतलब यह अभी है कि भाजपा अब उन्हें संगठन की पूरे जिम्मेदारी देने की तैयारी कर चुकी है. संभव है कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाए." -अरुण पांडे, वरिष्ठ पत्रकार

5वीं बार विधायक बने हैं नितिन नबीन: नितिन नबीन पटना के बांकीपुर से विधायक हैं. इसबार 5वीं बार विधायक बने हैं. संगठन में बेहतर काम करने और अनुभव के आधार पर बीजेपी ने कार्यकारी अध्यक्ष का पद दिया है. बता दें कि जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल समाप्त हो चुका है. तब से एक्सटेंशन पर चल रहे थे. उन्हीं के बदले नितिन नबीन को जिम्मेदारी दी गयी है.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : December 16, 2025 at 6:00 PM IST