ETV Bharat / state

नितिन नबीन का राजस्थान दौरा: एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

​भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान के पहले आधिकारिक दौरे पर हैं. वे जयपुर में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों पर रणनीति बनाएंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (फोटो सोर्स- बीजेपी (social media))
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : April 27, 2026 at 7:36 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान के दौरे पर हैं. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थानी परंपरा का निर्वहन करते हुए नितिन नवीन को प्रदेश की 'आन-बान-शान' का प्रतीक साफा पहनाकर उनका सम्मान किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद यह उनका पहला प्रदेश प्रवास है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है. जयपुर की सड़कों पर आज केवल राजनीति नहीं, बल्कि राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है. ​नितिन नबीन का यह दौरा केवल एक औपचारिक स्वागत कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आगामी पंचायत, निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन की 'नब्ज' टटोलने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने का एक बड़ा रणनीतिक कदम है.

जयपुर दौरे पर नितिन नबीन का स्वागत राजस्थानी परंपराओं से होगा, जहां लोकनृत्य, वेशभूषा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की समृद्ध विरासत की झलक दिखाई जाएगी. जयपुर एरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक पार्टी के कार्यकताओं द्वारा राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ किया स्वागत किया जाएगा. उनके स्वागत में पुष्कर और श्रीगंगानगर के लोक कलाकार ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक बैगपाइपर के साथ प्रस्तुतियां देंगे. जयपुर एरपोर्ट से युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से नबीन के काफिले के साथ चलेंगे. वहीं भाजपा मुख्यालय से पहले महिला मोर्चा की ओर से राजमहल पैलेस पर पारंपरिक कलश के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई करेंगी.

सीएम भजनलाल ने किया स्वागत
सीएम भजनलाल ने किया स्वागत (फोटो ईटीवी भारत जयपुर)

इसे भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सात जिला कार्यालयों का उद्घाटन, प्रदेश पदाधिकारियों-कोर ग्रुप की बैठक लेंगे

​टोंक से शुरुआत: ​भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत नितिन नबीन सबसे पहले टोंक पहुंचेंगे. यहां सुबह 11:45 बजे वे भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसी मंच से वे डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर के जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन तथा जालौर जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. टोंक में आयोजित बूथ सम्मेलन में वे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. टोंक में कार्यक्रम के बाद नितिन नबीन दोपहर 2:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां राज्य मंत्रिमंडल द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद एयरपोर्ट के बाहर बगरू, सांगानेर और चाकसू विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन किया जाएगा. यहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा. इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से उनके काफिले की अगुवाई करेंगे.

नितिन नवीन का अभिनंदन
नितिन नवीन का अभिनंदन (फोटो ईटीवी भारत जयपुर)

इसे भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जयपुर दौरा: एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक रोड शो, 2000 बाइक सवार करेंगे एस्कॉर्ट

ये रहेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम : -

  • ​10:30 AM: जयपुर एयरपोर्ट आगमन, जहां मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष स्वागत करेंगे.
  • ​11:15 AM: हेलीकॉप्टर से टोंक प्रस्थान.
  • 11:45 पर टोंक सहित 6 जिला मुख्यालय का उद्धघाटन करेंगे.
  • ​02:30 PM: टोंक से वापस जयपुर एयरपोर्ट आगमन, यहां राज्य कैबिनेट द्वारा उनका औपचारिक स्वागत होगा.
  • ​02:35 PM: खुली जीप में सवार होकर भव्य रोड शो की शुरुआत. बगरू, सांगानेर और चाकसू के कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर अभिनंदन करेंगे.
  • ​03:05 PM पत्रिका गेट, WTP, शिक्षा संकुल, कनोडिया कॉलेज और जेडीए सर्किल जैसे स्थानों पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत होगा.
  • ​03:25 PM: ओटीएस (OTS) में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में शिरकत और महिलाओं को संबोधन.
  • ​05:05 PM: राजमहल चौराहा पर महिला मोर्चा द्वारा पारंपरिक कलश वंदन.
  • OTS से युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से नबीन के काफिले को एस्कॉर्ट करेंगे.
  • ​05:15 PM: भाजपा मुख्यालय प्रवेश और वरिष्ठ नेताओं के साथ अनौपचारिक चर्चा.
  • शाम 6 बजे प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक.
  • 7: 15 पर कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे .
  • रात्रि 9:35 पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय से जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
  • रात्रि 9:50 पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे .
  • रात्रि 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

प्रदेश कोर टीम संवाद: ​बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जयपुर में प्रदेश पदाधिकारियों और कोर टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. मदन राठौड़ ने कहा कि ने कहा कि नितिन नवीन टोंक से लौटकर प्रदेश कार्यालय में बैठक करेंगे, जिसमें पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ संयोजक शामिल होंगे. कुछ नेता अन्य राज्यों में व्यस्त रहने के कारण अनुपस्थित रह सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: भाजपा : राजस्थान में सत्ता रिपीट मिशन-बूथ से शिखर तक संगठन की नब्ज टटोलेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

ये होंगे बैठक में शामिल : शाम 6:00 बजे से भाजपा मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू होगा. पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारियों और प्रकोष्ठ संयोजकों के साथ होगी, जिसमें नितिन नबीन केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के निर्देश देंगे. ​इसके बाद रात 7:15 बजे सबसे महत्वपूर्ण 'कोर ग्रुप' की बैठक होगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, , भागीरथ चौधरी, सतीश पूनिया , कनकमल कटारा, राजेन्द्र गहलोत, दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल और कोर टीम के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे.