ETV Bharat / state

नितिन नबीन को BJP का बड़ा गिफ्ट.. संजीव चौरसिया के होली मिलन समारोह में खुशियों की बौछार

नितिन नबीन के लिए इसबार की होली खुशियों की बौछार लेकर आई. भाजपा अध्यक्ष अब राज्यसभा जाएंगे. पटना में होली मिलन समारोह में शामलि हुए.

Nitin Nabin Rajya Sabha News
होली मिलन में नितिन नबीन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 3, 2026 at 5:00 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: पूरे बिहार में होली उत्सव की धूम है और आम लोगों के साथ-साथ राजनेता भी होली का त्योहार मना रहे हैं. होली उत्सव के मौके पर भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने होली मिलन का आयोजन किया और कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए. नितिन नबीन को होली में पार्टी ने गिफ्ट देते हुए राज्यसभा भेजने का फैसला किया है.

होली मिलन समारोह: भाजपा के लिए होली उत्सव इस बार खास है. विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिली और जीत का असर होली उत्सव पर भी दिख रहा है. विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बिहार को उपहार में मिला और केंद्रीय नेतृत्व ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया. राजधानी पटना में होली उत्सव समारोह का आयोजन किया गया. दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल हुए.

देखें वीडियो (ETV Bharat)

"मैं अपनी ओर से बिहारवासियों को होली की शुभकामनाएं देता हूं. तमाम कार्यकर्ताओं को भी होली की शुभकामनाएं. हर घर में खुशियां फैले और सबके जीवन में खुशहाली आए. पटना महानगर के कार्यकर्ताओं को खासतौर पर बधाई. होली में गाना सुनना चाहिए भाषण नहीं."- नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी

राज्यसभा भेजे जा रहे हैं नितिन नबीन: होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी. नितिन नबीन को एक और खुशखबरी मिली है और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है. नितिन नबीन के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पार्टी के सांसद रवि शंकर प्रसाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया.

Nitin Nabin Rajya Sabha News
होली खेलतीं बीजेपी महिला कार्यकर्ता (ETV Bharat)

BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी: बीजेपी 16 मार्च 2026 को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इनमें बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार के नाम हैं. इसके अलावे असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के भी कैंडिडेट की घोषणा की गई है.

वृंदावन से आए कलाकारों ने बांधा समा: होली उत्सव के मौके पर महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर था. वृंदावन से आए कलाकारों ने होली के गीत पर पारंपरिक नृत्य किया. महिलाओं ने जमकर होली के पारंपरिक गीत पर नृत्य किया और एक दूसरे को गुलाल ल लगाये. बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने होली उत्सव में हिस्सा लिया.

Nitin Nabin Rajya Sabha News
वृंदावन से आए कलाकार (ETV Bharat)

"इस बार हम लोगों की होली खास हो गयी है. होली के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमारा उत्साहवर्धन किया. होली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल होने से हमारी खुशी और बढ़ गई है."- भारतेंदु मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा

पार्टी के विधायक और आयोजक संजीव चौरसिया ने कहा कि "मैं अपनी ओर से पूरे बिहारवासियों को होली की शुभकामनाएं देता हूं. होली उत्सव के मौके पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए इससे हमारा उत्साह और भी बढ़ गया. मैं दीघा विधानसभा क्षेत्र की जनता को भी होली की शुभकामनाएं देता हूं सब लोग होली का त्यौहार श्रद्धा और सौहार्द से मनाएं."

"होली के त्योहार को लेकर हम सभी बहनें बहुत खुश हैं. ज्यादा खुशी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की हो रही है."- बीजेपी कार्यकर्ता

"हमलोग फूलों और चंदन की होली मना रहे हैं. नितिन नबीन के आने से होली की खुशी दोगुनी हो गई है."- बीजेपी कार्यकर्ता

ये भी पढ़ें

भागलपुर की महिलाओं की अनूठी पहल, फूलों और सब्जियों से बनायीं प्राकृतिक गुलाल

त्रेता युग में माता जानकी की डोली स्थल बना लोगों के आस्था का केंद्र, होली के दौरान होता है विशेष आयोजन

बिहार में होली-रमजान पर हाई अलर्ट, 30 हजार पुलिस बल तैनात.. DGP बोले 'उपद्रवियों पर कड़ी नजर'