ETV Bharat / state

देर रात मंदसौर पहुंचे नितिन गडकरी, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर पैनी नजर, राजस्थान होते हुए पहुंचे मध्य प्रदेश

दिल्ली-मुंबई 8 लाइन एक्सप्रेस-वे से मध्य प्रदेश के कई छोटे बड़े शहरों को होगा फायदा, रतलाम, मंदसौर, झाबुआ से गुजर रहा एक्सप्रेस वे.

Nitin gadkari in Mandsasur
राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश पहुंचे नितिन गडकरी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 9, 2026 at 7:18 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

मंदसौर : देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई 8 लाइन एक्सप्रेस-वे की प्रोग्रेस का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दौरा शुरू किया है. इस दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली से हुई, जिसके बाद गडकरी राजस्थान होते हुए बुधवार देर रात मध्य प्रदेश के मंदसौर पहुंचे और रात्रि विश्राम किया. दिन भर के दौरे में उन्होंने दिल्ली से अलवर, बूंदी और कोटा होते हुए इस सड़क की सबसे बड़ी मुकुंदरा सुरंग का भी अवलोकन किया. इसके बाद वे देर रात मंदसौर स्थित रूपरा सर्किट हाउस पहुंचे और रात्रि विश्राम किया.

1 लाख 10 हजार करोड़ है इस एक्सप्रेस-वे की लागत

दिल्ली से मुंबई के बीच लगभग 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रही 1350 किलोमीटर लंबी इस 8 लाइन सड़क की तकनीकी गुणवत्ता पर के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार से ही दो दिवसीय तूफानी दौरे पर हैं. राजस्थान के अलवर, बूंदी जिलों के निरीक्षण के बाद नितिन गडकरी दोपहर के वक्त कोटा पहुंचे. उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित किया. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की मौजूदगी में उन्होंने यहां कई घोषणाएं भी की.

देर रात राजस्थान से मंदसौर पहुंचे गडकरी (Etv Bharat)

अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा की 1350 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य अब अंतिम दौर में है. उन्होंने बताया कि इस सड़क पर सरकार ने करीब एक लाख 10 हजार करड़ खर्च कर देश की राजधानी नई दिल्ली से आर्थिक राजधानी मुंबई को व्यावसायिक तौर पर जोड़ने की पहल की है.

मध्य प्रदेश के कई छोटे बड़े शहरों को होगा फायदा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का लगभग 244 किमी का हिस्सा मध्य प्रदेश के हिस्से से होकर गुजर रहा है. ये हिस्सा प्रमुख रूप से रतलाम, मंदसौर और झाबुआ से होकर गुजर रहा है, जिससे इन क्षेत्रों को को काफी लाभ होगा. नितिन गडकरी ने कहा, '' द्रुत गति से चलने वाले वाहनों के कारण इस सड़क के किनारे जितने भी बड़े और छोटे शहर हैx उनका औद्योगिक विकास होगा. परिवहन के जरिए माल की ढूलाई कम समय में एक दूसरे स्थान पर की जा सकेगी.''

DELHI MUMBAI EXPRESSWAY INSPECTION by gadkari
गुरुवार को रतलाम होते हुए गुजरात तक एक्सप्रेस वे का होगा निरीक्षण (Etv Bharat)

120 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन, कम होगी दूरी

नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर कहा कि इस सड़क की गुणवत्ता के मुताबिक इस पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चलाए जा सकेंगे. इस तेज गति के कारण दोनों राजधानियों का सफर केवल अब चंद घंटे में ही तय होगा. कोटा में उन्होंने सड़क व परिवहन विभाग के अधिकारियों व निर्माण कंपनी के उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात की. उन्होंने सड़क निर्माण के कारण दोनों और कृषि भूमि में हो रहे जल भराव और सड़क पर कनेक्टिविटी मार्गों के अधूरे कामों को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए.

NITIN GADKARI IN MANDSASUR
मंदसौर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की गडकरी ने मुलाकात (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की पड़ताल करेंगे नितिन गडकरी, अलर्ट मोड पर NHAI अधिकारी

रतलाम होते हुए गुजरात पहुंचेंगे गडकरी

देर रात केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंदसौर जिले के रूपरा रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया. इसके पहले क्षेत्र के विधायक चंद्र सिंह सिसोदिया और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की. पूर्व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने बताया, '' केंद्रीय मंत्री से क्षेत्र से गुजर रही इस सड़क पर हरिपुरा और खेता खेड़ा के निकट दो नए कनेक्टिविटी मार्ग देने की भी मांग की है. गुरुवार को नितिन गडकरी रतलाम होते हुए गुजरात के बड़ौदा पहुंचेंगे. इस दौरान थांदला और दाहोद के बीच अधूरे पड़े निर्माण कार्य का भी अवलोकन करेंगे.