ETV Bharat / state

जन्मदिन पर नीतीश कुमार को बेटे निशांत ने खिलाया केक, लंबी उम्र के लिए मंदिर में की पूजा-अर्चना

निशांत कुमार ने नीतीश कुमार के जन्मदिन पर केक काटा. मंदिर जाकर पिता के स्वास्थ्य के लिए पूजा की. पढ़ें पूरी खबर..

Nitish Kumar birthday
निशांत कुमार ने नीतीश कुमार को केक खिलाया (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 1, 2026 at 8:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन है. इस मौके पर देशभर के नेताओं ने उनको बधाई दी. वहीं उनके बेटे निशांत कुमार ने दिन में उनके लिए मंदिर में पूजा की और सीएम आवास में पिता को केक खिलाया. दोनों की प्यारी सी तस्वीरें भी सामने आईं हैं.

निशांत ने मंदिर में की पूजा: निशांत ने भी हनुमान मंदिर में जाकर अपने पिता के लिए पूजा अर्चना की. जब भी कोई खास मौका होता है, निशांत हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं. आज नीतीश कुमार का 75 वां जन्मदिन है. इसलिए निशांत अपने पिता के लिए हनुमान मंदिर गए. जहां पिता के दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना की.

Nitish Kumar birthday
पिता का आशीर्वाद लेते निशांत कुमार (ETV Bharat)

"आज मेरे पिताजी का जन्म दिन है, 1 मार्च. तो भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं. हम दोनों पर भगवान की कृपा बनी रहे. पापा दीर्याघु हों, स्वस्थ रहें, यही कामना है."- निशांत कुमार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे

निशांत ने की पूजा-अर्चना (ETV Bharat)

विधानसभा चुनाव के समय भी निशांत लगातार यह बयान देते रहे और लोगों से अपील करते रहे कि पापा को मुख्यमंत्री बनाएं और एनडीए को वोट करें. विधानसभा चुनाव में एनडीए और जेडीयू का शानदार प्रदर्शन रहा है. नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री भी बन गए हैं.

राजनीति में एंट्री की मांग तेज: निशांत ऐसे तो धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं लेकिन राजनीति में आने की चर्चा लगातार हो रही है. पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता निशांत से भी आग्रह कर चुके हैं और नीतीश कुमार से भी. हालांकि अभी तक ना तो नीतीश कुमार ने और ना ही निशांत ने राजनीति में आने को लेकर कोई बयान दिया है.

Nitish Kumar birthday
मंदिर में पूजा करते निशांत कुमार (ETV Bharat)

पार्टी के लोगों के साथ परिवार के लोग भी चाहते हैं कि निशांत जदयू की कमान संभाल लें, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहा है. यही वजह है कि निशांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वस्थ रहें, इसके लिए उनके जन्मदिन पर आज हनुमान मंदिर पहुंच गए और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की.

ये भी पढ़ें: पाला बदलने के बाद भी 'पक्का' रहा मुख्यमंत्री पद! 75 साल के हुए CM नीतीश कुमार, जानें विकास दिवस से विकास पुरुष तक की यात्रा