ETV Bharat / state

बिहार की गायिका से गोरखपुर में बदसलूकी ;  SSP से मिलीं सिंगर, केस हुआ दर्ज

अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए.

बिहार की गायिका से बदसलूकी मामला.
बिहार की गायिका से बदसलूकी मामला. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 8:26 AM IST

|

Updated : February 25, 2026 at 11:33 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गोरखपुर: बिहार की चर्चित महिला सिंगर निशा उपाध्याय के साथ गोरखपुर में 21 फरवरी को बहुभोज में बदसलूकी की गई. गीत प्रस्तुत करने के दौरान मंच संचालक मुकेश राय द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की. इससे गुस्साई निशा उपाध्याय ने उस पर सैंडल और थप्पड़ों की बरसात कर दी थी.

इस मामले में कैंट थाना में आरोपी मुकेश राय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, अश्लील भाषा और धमकी का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि पीड़िता सिंगर ने उनसे मुलाकात कर अपने साथ घटी घटना की आपबीती बताई और लिखित शिकायत की. इसके आधार पर कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है. जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

कार्यक्रम में हुआ था बवाल: निशा उपाध्याय का आरोप है कि एंकर गोलू राजा उर्फ मुकेश राय ने उन पर अभद्र टिप्पणी की. इसे मंच पर मौजूद और लोगों ने भी सुना. यह कार्यक्रम गोरखपुर की वरिष्ठ अधिवक्ता के बेटे के बहुभोज का था.

वह इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए 24 फरवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उनसे मिलीं और कार्रवाई की मांग की. निशा उपाध्याय का आरोप है कि आरोपी द्वारा उसे लगातार धमकी दी जा रही है. जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

निशा उपाध्याय ने कहा कि अधिवक्ता के बेटे के बहुभोज कार्यक्रम में हुई हरकत के बाद अधिवक्ता समाज भी उनके साथ खड़ा है. हर हाल में वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगी.

इस मामले में अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए. निशा उपाध्याय काफी प्रख्यात सिंगर है. वह उनका उनका मुकदमा नि:शुल्क लड़ेंगे.

निशा उपाध्याय धमकियां मिलने की वजह से आरोपी के खिलाफ गोरखपुर आकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसएसपी से मिली हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने सिंगर निशा उपाध्याय को कार्रवाई का भरोसा दिया है.

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ से डरी छात्रा ने बोर्ड परीक्षा छोड़ने का बनाया मन; पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Last Updated : February 25, 2026 at 11:33 AM IST