नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने दिया इस्तीफा, 2025 में हुई थी नियुक्ति
नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नफीस अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. 2025 में नियुक्ति हुई थी. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

Published : August 24, 2026 at 12:58 PM IST
पलामू: जिले के नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में कार्यरत रजिस्ट्रार नफीस अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रजिस्ट्रार ने इस्तीफे के संबंध में एक पत्र एचआरडी और यूनिवर्सिटी कुलपति को भेजा है. नफीस अहमद को 2025 में नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था.
यूनिवर्सिटी कुलपति ने दी जानकारी
मामले को लेकर नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस्तीफे के संबंध में एक पत्र उन्हें मिला है और एचआरडी को भी लिखा गया है. पत्र में कुलसचिव ने निजी कारणों का हवाला दिया है. कुलपति ने बताया कि पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि एक महीने के बाद कार्य नहीं करने की इच्छा जताई है.
दरअसल नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के हजारों छात्र पढ़ाई करते हैं. 2025 में लंबे अरसे के बाद यूनिवर्सिटी में कुलपति और रजिस्ट्रार की नियुक्ति हुई थी. रजिस्ट्रार के इस्तीफे के बाद यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक कार्यों पर प्रभाव पड़ेगा.
2009 में हुई थी यूनिवर्सिटी की स्थापना
नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी की स्थापना 2009 में हुई थी. स्थापना के बाद से ही यूनिवर्सिटी विवादों में रही है. यूनिवर्सिटी में समय-समय पर नियमित कुलपति और कुलसचिव की नियुक्ति नहीं रही है. वर्तमान में नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन और कई कोर्स का सेशन देर से चल रहा है. जिसको लेकर छात्र समय-समय पर प्रदर्शन करते रहे हैं. वहीं अचानक कुलसचिव के इस्तीफे से छात्रों के सेशन पर भी असर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: Nilamber Pitambar University में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए 'लिमिट' हुई सीट, जानिए क्या आया छात्र संगठनों का रिएक्शन
पलामू के दो कॉलेज में शिक्षकों की कमी, यूनिवर्सिटी ने रोका एफीलिएशन, छात्रों का नहीं होगा नामांकन

