अनिल विज के सामने फूट-फूटकर रोने लगा निकिता का परिवार, मंत्री ने एसपी को घुमाया फोन, बोले - जमानत कैसे हो गई ?
अंबाला में सड़क हादसे में मारी गई 24 वर्षीय निकिता बजाज के परिजनों ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है.

Published : February 14, 2026 at 10:36 PM IST
अंबाला : हरियाणा के अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर जन समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए. इस बीच निकिता के परिजनों ने अनिल विज से मुलाकात की और इंसाफ की मांग की. निकिता के परिजनों की गुहार पर अनिल विज ने फौरन एसपी को फोन घुमाया और मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
निकिता के परिजनों ने लगाई गुहार : मंत्री अनिल विज के सामने सड़क हादसे में मारी गई युवती निकिता के परिजनों ने पुलिस द्वारा मामले में ढुलमुल कार्रवाई के आरोप लगाए. परिजनों ने कहा कि पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे आरोपी पुलिसकर्मी को अगले ही दिन जमानत मिल गई. उनका आरोप था कि मामले में आरोपी एक पुलिसकर्मी होने के चलते ठीक से कार्रवाई नहीं की जा रही है.
अनिल विज ने दिए कार्रवाई के आदेश : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नशे में धुत कार चालक पुलिस कर्मी द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से हुई युवती की मौत मामले में कड़ा संज्ञान लिया. निकिता के परिवार की गुहार पर अनिल विज ने आज अम्बाला के एसपी को फोन कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यदि जांच में ये सामने आया है कि पुलिस कर्मी ने नशे में गाड़ी चलाई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए. उन्होंने कहा कि पुलिस का काम नशे में गाड़ी चलाने वालों को रोकना है, जबकि यहां पुलिस कर्मी खुद ही नशे में गाड़ी चलाकर लोगों को टक्कर मार रहा है.
कार के नीचे कुचलकर युवती की मौत : आपको बता दें कि अम्बाला छावनी में पिछले दिनों नशे में धुत पुलिस कर्मी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार युवती सड़क पर गिर गई और कार के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. युवती गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं और दिल्ली से परिवार से मिलने अम्बाला आ रही थी. उसका भाई भी उस समय ई-रिक्शा पर सवार था जब ये हादसा हुआ.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा को मोदी सरकार का बिग गिफ्ट, दिल्ली-अंबाला के बीच 194 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बनेगी, 5,983 करोड़ रुपए खर्च होंगे
ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ को मिली 25 नई इलेक्ट्रिक बसें, PM मोदी ने गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई, महिलाओं की सुरक्षा का ख़ास ख्याल
ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि 2026 पर अपनों को दीजिए बधाई, ये ख़ास संदेश भेजकर जीत लीजिए दिल

