ETV Bharat / state

सचिन पायलट का भाजपा पर वार, बोले-अहंकार छोड़ दे सत्ता पक्ष, बदलाव चाहती है जनता

पायलट धोरीमन्ना में स्व. किसान नेता गोरधनराम की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

सचिन पायलट का बाड़मेर दौरा
सचिन पायलट का बाड़मेर दौरा (फोटो ईटीवी भारत बाड़मेर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : September 1, 2026 at 11:04 AM IST

|

Updated : September 1, 2026 at 11:41 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

बाड़मेर : नगर निकाय चुनावी माहौल के बीच मंगलवार को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बाड़मेर प्रवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों से मुलाकात की. इस दौरान सांसद उम्मेदाराम, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, बायतु विधायक हरीश चौधरी, पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा समेत कई नेता मौजूद रहे. मंगलवार सुबह जयपुर से सचिन पायलट ट्रेन से बाड़मेर पहुंचे. यहां रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. पायलट बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में होने स्व. किसान नेता गोरधनराम की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाड़मेर पहुंचे हैं.

सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई साल के कार्यकाल से पूरे प्रदेश में जनता ऊब चुकी है और वह बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा में जितना भी अहंकार हो , लेकिन हम जिस एकता और ताकत से चुनाव लड़ेंगे ओर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. पायलट ने निर्वाचन आयोग और प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में कई जगहों पर निर्वाचन आयोग और प्रशासन ने मनमानी तरीके से सत्ता पक्ष के लोगों की मदद करने का काम किया. उन्होंने कहा कि पहली ऐसा देखा है जब समय सीमा समाप्त हो गई उसके बाद भी कोई सिंबल दे रहा है और उसके पर्चे को दाखिल कर रहे हैं, नामांकन को स्वीकार कर रहे है. कई जगहों पर तो सिंबल बदल भी रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: मथानिया RO कार्यालय के बाहर पूरी रात धरने पर बैठीं दिव्या मदेरणा, सियोल पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि यह सब आज के जमाने मे हर जगह सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल में कैमेरा है, बावजूद इसके कोई कार्यवाही नही कर रहे है. उन्होंने कहा कि यह साफ दिखता है कि पक्षपात की भावना हर तहसील ओर गांव तक पहुंच चुकी है. पायलट ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि इसलिए हमें दुगुनी ताकत ओर दुगुनी मुस्तैदी के साथ चुनाव लड़ना है. उन्होंने कहा कि जनता बदलाव की ओर उतारू है. थार में कांग्रेस हमेशा से मजबूत रही है और हम अब मिलकर कांग्रेस और ताकत देंगे.

सचिन पायलट का बाड़मेर दौरा (वीडियो ईटीवी भारत बाड़मेर)

कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर पायलट ने कहा कि गुटबाजी बीजेपी में है प्रत्याशी दो- दो सिंबल लेकर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी ताकत लगा रही है. अलवर , जोधपुर समेत अनेक जगहों पर समय सीमा खत्म होने के बाद भी भाजपा के प्रत्याशी सिंबल दाखिल किए हैं जो कि रिकॉडडे कैमरे पर है. उन्होंने कहा कि इस पर निर्वाचन विभाग क्या कर रहा है, वह समझ नही आ रहा है. उन्होंने कहा कि बावजूद इसके पूरे प्रदेश में ऐसा माहौल बना हुआ कि जनता ढाई साल के कार्यकाल की समीक्षा कर रही है और कांग्रेस को लाने के लिए उतारू है. पायलट ने कहा कि तमाम निकायों में बोर्ड बनाएंगे और बाड़मेर में भी बहुमत से जीतेंगे.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की सूची फाइनल: जयपुर हेरिटेज का बोर्ड गिराने वाले 8 में से 2 को फिर टिकट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा अपने ही दावे से पलटे...

इससे पहले सचिन पायलट बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी के बेटे वीरेंद्र चौधरी की स्मृति में बने वीरेंद्र धाम छात्रावास पहुंचे. यहां उन्होंने स्वर्गीय वीरेंद्र चौधरी की मूर्ति पर माल्यर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी की बेटी एडवोकेट सुनीता चौधरी के हाथों से राखी भी बंधवाई. इसके बाद उन्होंने वीरेंद्र धाम छात्रावास में पढ़ने वाले छात्रों से संवाद किया. छात्रों ने उन्हें बताया कि वीरेंद्र धाम छात्रावास में जिले के जरूरतमंद बच्चे बिना किसी भेदभाव जाति धर्म के एक साथ रहकर पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. इसके बाद पायलट ने कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित करने के बाद धोरीमन्ना के लिए रवाना हो गए.

Last Updated : September 1, 2026 at 11:41 AM IST