ETV Bharat / state

NH-30 के 4-लेन विस्तार को केंद्र की मंजूरी, कवर्धा बायपास भी स्वीकृत

विजय शर्मा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र का असर हुआ है. NH-30 पर चिल्फी से सिमगा तक भी 4 लेन सड़क बनेगी.

nh30 four lane upgrade
NH-30 पर चिल्फी से सिमगा तक भी 4 लेन सड़क बनेगी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 1, 2026 at 5:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के महत्वपूर्ण हिस्सों को 4-लेन में बढ़ाने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दे दी है. उप मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था और बढ़ते ट्रैफिक दबाव के साथ ही सड़क सुरक्षा के मुद्दे उठाए थे.

NH-30 के 4-लेन विस्तार को केंद्र की मंजूरी, कवर्धा बायपास भी स्वीकृत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कबीरधाम से गुजरने वाला मार्ग महत्वपूर्ण

पत्र में बताया गया कि जबलपुर से रायपुर तक का यह मार्ग कबीरधाम जिले से होकर गुजरता है और व्यावसायिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. यहां रोजाना भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. इस वजह से लंबे समय से 4-लेन विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी.

शेष मार्ग का 4-लेन निर्माण

पहले जबलपुर–मंडला–चिल्फी (लगभग 160 किमी) सेक्शन को 4-लेन करने की घोषणा हो चुकी थी. अब चिल्फी (धरईपानी) से सिमगा (रायपुर) तक के लगभग 122 किमी के शेष हिस्से को भी 4-लेन में बदलने की मंजूरी मिल गई है. इससे जबलपुर से रायपुर तक सीधी और निर्बाध 4-लेन सड़क तैयार होगी.

nh30 four lane upgrade
विजय शर्मा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र का असर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कवर्धा बायपास भी बनेगा

जन सुरक्षा और शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए कवर्धा बायपास का निर्माण भी मंजूर किया गया है. इससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी.

क्षेत्र में विकास की उम्मीद

इस फैसले से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुल गई हैं. 4-लेन सड़क बनने से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, और आम नागरिकों को सुरक्षित व तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी.

nh30 four lane upgrade
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 4 लेन विस्तार के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिखा था (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

उप मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया.

सरकारी राशन का टेंशन, कवर्धा के इस गांव में गरीब परिवार को नहीं मिला राशन, कलेक्टर से शिकायत
बस्तर में कोने-कोने तक भारत का संविधान होगा लागू, नहीं चलेगी 1 भी गोली: विजय शर्मा
5 करोड़ का गांजा खुफिया चैंबर से बरामद, 9 क्विंटल नशे को पहुंचाना था राजस्थान