ETV Bharat / state

SNMMCH से चोरी हुआ नवजात बरामद, पुलिस ने महज 12 घंटे में बच्चे को खोज निकाला

धनबाद पुलिस ने चोरी हुए एक नवजात बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है.

newborn-baby-stolen-from-snmmch-recovered in dhanbad
नवजात बच्चे के परिजन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 29, 2025 at 11:47 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: एक मां की उम्मीद और भरोसे पर पुलिस पूरी तरह से खरा उतरी है. धनबाद पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के अंदर ही बच्चे को खोज निकाला. पुलिस इस मामले में कुछ महिलाओं से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसका लिंक बच्चा चोर गिरोह से हैं या नहीं.

गायनी वार्ड से नवजात की हुई थी चोरी

दरअसल, 25 दिसंबर को टुंडी के मुनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे के रहने वाले शालिग्राम मरांडी की पत्नी सरिता मरांडी का SNMMCH अस्पताल में प्रसव के दौरान बेटा का जन्म हुआ था. इस बीच 27 दिसंबर की रात 8 बजे अस्पताल के गायनी वार्ड से नवजात बच्चे की चोरी हो गई. नर्स की शक्ल में आई एक महिला नवजात को जांच कराने की बात कहकर अपने साथ ले गई.

काफी देर होने के बाद जब बच्चे को वापस नहीं लाया गया तो दंपती ने बार बार सिस्टर बच्चे की मांग के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन बच्चा नहीं मिला. इसके बाद 28 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों द्वारा मामले को लेकर हंगामा करने लगे. जिसके बाद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने सक्रियता दिखाई. अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें पता चला कि एक महिला अपनी गोद में एक नवजात बच्चे को ले जा रही है.

कुछ महिलाओं से की जा रही है पूछताछ

इसके बाद सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह के नेतृत्व में छानबीन शुरू की गई. जिसके बाद भूली से नवजात को बरामद कर लिया गया है. वहीं, विधि व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम ने ईटीवी भारत को जानकारी देते हुए बताया कि भूली से नवजात की बरामदगी की गई है. कुछ महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है. यह बच्चा चोर गिरोह तो नहीं है, इस बात की भी तफ्तीश की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: SNMMCH में नवजात की चोरी, जांच के बहाने बच्चे को वार्ड से ले जाया गया था बाहर

चतरा में छह माह के मासूम की चोरी मामले का खुलासा, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बच्चे को सकुशल बरामद किया

500 रुपये के लिए मासूम को बेच डाला, पुलिस की सजगता से बच्चा सुरक्षित बरामद