ETV Bharat / state

1 जनवरी को बिहार में बंद रहेंगे ये टूरिस्ट स्पॉट, जाने से पहले देखें लिस्ट

बिहार में नए साल के मौके पर कई टूरिस्ट स्पॉट बंद रहेंगे. वहीं विश्व शांति स्तूप, वेणु वन, नालंदा खंडहर खुले रहेंगे. पढ़ें खबर-

RAJGIR NATURE SAFARI
बिहार में टूरिस्ट स्पॉट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 1, 2026 at 1:27 PM IST

|

Updated : January 1, 2026 at 1:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा: बिहार की ऐतिहासिक नगरी राजगीर नए साल के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. हजारों पर्यटक नए साल का जश्न मनाने यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन वन विभाग के एक फैसले ने कई लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

बंद रहेंगे ये टूरिस्ट स्पॉट: वन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 1 जनवरी 2026 को राजगीर जू सफारी, नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है. अधिकारियों का कहना है कि नए साल पर असामान्य रूप से भारी भीड़ जुटने की आशंका है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है.

बिहार में टूरिस्ट स्पॉट (ETV Bharat)

क्यों उठाया गया कदम: पिछले कुछ सालों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. सीमित क्षमता वाले इन सफारी स्थलों पर अनियंत्रित भीड़ से पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है.

ये प्रमुख स्थल रहेंगे खुले: हालांकि, राजगीर के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थल सामान्य रूप से खुले रहेंगे. पर्यटक विश्व प्रसिद्ध विश्व शांति स्तूप, वेणु वन, पांडू पोखर, राजगीर कुंड और यूनेस्को विश्व धरोहर नालंदा के प्राचीन खंडहरों का भ्रमण कर सकेंगे. ये स्थल बौद्ध धर्म और भारतीय इतिहास से जुड़े होने के कारण घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों में लोकप्रिय हैं.

सर्दियों में राजगीर की बढ़ती लोकप्रियता: राजगीर बिहार के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शुमार है. विशेषकर सर्दियों के महीनों में यहां पर्यटकों की भारी आमद होती है. नए साल के अवसर पर भी बड़ी संख्या में लोग यहां जश्न मनाने और प्रकृति का आनंद लेने आते हैं.

RAJGIR NATURE SAFARI
ग्लास ब्रिज (ETV Bharat)

पर्यटकों को दी गई सलाह: प्रशासन ने नव वर्ष पर राजगीर आने वाले पर्यटकों को सलाह दी है कि वे अन्य उपलब्ध स्थलों की यात्रा की योजना बनाएं और स्थानीय दिशा-निर्देशों का पालन करें. अच्छी खबर यह है कि 2 जनवरी 2026 से जू सफारी और नेचर सफारी सामान्य समय पर फिर से खुल जाएंगी.

ये भी पढ़ें-

कैमूर के तेल्हाड़ कुंड पर बनेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, सैलानी झूला पुल और वॉच टावर का उठाएंगे लुत्फ

भारत-भूटान मैत्री का नया अध्याय, राजगीर में रॉयल भूटान मंदिर का भव्य उद्घाटन

Last Updated : January 1, 2026 at 1:43 PM IST