ETV Bharat / state

"जोश में न गंवाएं होश, ना खोलें ये फाइल, हैक हो सकता है आपका फोन"...नए साल के जश्न से पहले हरियाणा पुलिस की चेतावनी

नए साल के जश्न से पहले हरियाणा पुलिस ने साइबर ठगी से बचने को लेकर चेतावनी दी है.

New Year safety alert by Haryana Police
हैक हो सकता है आपका फोन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 31, 2025 at 4:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: नए वर्ष के आगमन के साथ ही लोग एक-दूसरे को मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश भेजते हैं. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने आमजन को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है. भिवानी के डीएसपी अनुप कुमार ने कहा है कि, "फोन पर प्राप्त किसी भी अनजान एपीके (APK) फाइल को बिल्कुल न खोलें. यह फाइल आपके मोबाइल में वायरस डाल सकती है, जिससे फोन हैक होने के साथ-साथ बैंक खाता खाली होने का भी खतरा रहता है." पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डिजिटल बधाइयों में भी पूरी सावधानी बरतें.

साइबर अपराध से बचाव को लेकर विशेष एडवाइजरी: डीएसपी अनुप कुमार ने बताया कि, "साइबर ठग नए साल के मौके पर आकर्षक बधाई संदेशों के जरिए लोगों को झांसे में लेते हैं. जैसे ही कोई व्यक्ति एपीके फाइल डाउनलोड करता है, उसका मोबाइल हैक हो सकता है. यदि किसी अनजान नंबर से ऐसा संदेश आए तो उसे तुरंत डिलीट करें और किसी भी लिंक या फाइल पर क्लिक न करें. साथ ही सोशल मीडिया पर भी केवल विश्वसनीय लोगों से प्राप्त संदेशों पर ही भरोसा करें."

नए साल के जश्न से पहले हरियाणा पुलिस की चेतावनी (ETV Bharat)

नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम: नए वर्ष के जश्न को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए भिवानी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके अलावा पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और दुर्गा शक्ति वाहनों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

ट्रैफिक व्यवस्था और नाकाबंदी मजबूत: वहीं, भिवानी ट्रैफिक एसएचओ संजय कुमार ने जानकारी दी कि, " जिले में कुल 36 नाके लगाए गए हैं. शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय रहेंगी. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार का हुड़दंग न हो."

पुलिस की अपील:भिवानी पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि वे नए साल का स्वागत हर्षोल्लास के साथ करें, लेकिन कानून का पालन जरूर करें. किसी भी तरह के हुड़दंग से दूर रहें और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक रहें.

ये भी पढ़ें:रियाणा डीजीपी ओपी सिंह को मधुबन में दी गई ऐतिहासिक विदाई, रस्सी से खिंची गई कार, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर