ETV Bharat / state

नए साल के पहले दिन सरगुजा में पिकनिक स्पॉट्स पर उमड़ी भीड़, महामाया मंदिर परिसर में लगी आग

नए साल के पहले दिन सरगुजा जिले में जश्न. संजय पार्क, महामाया मंदिर, मोरभंज जैसी जगहों पर भीड़ दिखी. परिवार, दोस्तों के साथ पहुंचे लोग.

New Year 2026 Surguja
रगुजा में पिकनिक स्पॉट्स पर भीड़, महामाया मंदिर परिसर में लगी आग (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 1, 2026 at 5:49 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: जिले में नए साल 2026 का स्वागत लोगों ने पूरे उत्साह के साथ किया. नए वर्ष के पहले दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घरों से बाहर निकले और प्राकृतिक हरियाली वाले पिकनिक स्थलों की ओर रुख किया. जिले के लगभग सभी प्रमुख पर्यटन और पिकनिक स्पॉट्स पर भारी भीड़ देखी गई.

नए साल के पहले दिन सरगुजा में पिकनिक स्पॉट्स पर उमड़ी भीड़ (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मैनपाट और अंबिकापुर के पिकनिक स्थलों पर रौनक: सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र में दलदली, टाइगर प्वाइंट, उल्टा पानी, मेहता प्वाइंट और स्नेक प्वाइंट जैसे स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. वहीं अंबिकापुर में महामाया पहाड़, संजय पार्क, वाटर पार्क और मोरभंज जैसे पिकनिक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई. कुछ लोग बच्चों और परिवार के साथ आए तो कई युवा दोस्तों के ग्रुप में मस्ती करते दिखे.

संजय पार्क बना आकर्षण का केंद्र: अंबिकापुर के संजय पार्क में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली. दोपहर 12 बजे से लोगों का आना शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक करीब 700 लोगों की एंट्री दर्ज की गई. अनुमान है कि शाम तक यह संख्या 1500 से अधिक हो सकती है. संजय पार्क में टॉय ट्रेन, स्काई वॉक, मोर, हिरन और अन्य पशु-पक्षी लोगों के लिए मुख्य आकर्षण रहे. यह पार्क नगर निगम सीमा के भीतर लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ प्राकृतिक वन क्षेत्र है, जिसे वन विभाग ने विकसित किया है.

New Year 2026 Surguja
अंबिकापुर में महामाया पहाड़, संजय पार्क, वाटर पार्क और मोरभंज जैसे पिकनिक स्थलों पर भीड़ (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

महामाया मंदिर परिसर में लगी आग: नए साल के मौके पर महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई. सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे मंदिर के रास्तों में जाम की स्थिति बन गई. इसी दौरान श्रद्धालुओं की लापरवाही से झंडा और कलावा बांधने वाले स्थान पर आग भी लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

New Year 2026 Surguja
महामाया मंदिर में झंडा और कलावा बांधने वाले स्थान पर आग लग गई, मय रहते आग पर काबू (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था रही चाक-चौबंद: नए साल के जश्न को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों पर महिला पुलिस कर्मियों सहित जवान तैनात रहे. भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस भी शहर के मुख्य मार्गों पर मुस्तैद रही. शहर का सामान्य इलाका शांत रहा, जबकि पिकनिक स्पॉट्स के आसपास भीड़ अधिक होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

New Year 2026 Surguja
नए साल के पहले दिन अंबिकापुर के संजय पार्क में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

नए साल 2026 के पहले दिन सरगुजा जिले में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. लोगों ने प्राकृतिक स्थलों पर समय बिताकर नए साल की शुरुआत खुशी और शांति के साथ की. प्रशासन की सतर्कता से बड़े हादसे टल गए और जश्न सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ.

New Year 2026 Surguja
नए साल के पहले दिन सरगुजा जिले में जश्न (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
हैप्पी न्यू ईयर 2026: नए साल का जश्न मनाने तीरथगढ़ जलप्रपात पहुंचे देशी - विदेशी पर्यटक
नए साल का पहला दिन: रायपुर राम मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, कहा- मानसिक शांति जरूरी, जो मिलता है किस्मत और भगवान की इच्छा से
new year 2026: नए साल के पहले दिन परिवार के साथ रायपुर के एनर्जी पार्क पहुंचे लोग, पहले से रौनक रही कम