ETV Bharat / state

झारखंड में माननीयों का हैप्पी न्यू ईयर: जानें क्या है तैयारी और कौन कैसे मनाएंगे नए साल का पहला दिन

झारखंड में नए साल के जश्न की तैयारी में लोग जुटे हैं. ऐसे में राजनेताओं ने भी अपना-अपना न्यू ईयर प्लान तय कर रखा है.

Jharkhand Politicians New Year
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा और भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू. (कोलाज इमेज-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 31, 2025 at 7:49 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः साल 2026 का स्वागत आम से लेकर खास तक करने में जुटे हैं. मंदिरों से लेकर पिकनीक स्पॉटों पर नए वर्ष का स्वागत लोग अपने अपने अंदाज में करेंगे. ऐसे में राजनेता भला कैसे चुप बैंठे, उन्हें भी नए साल से काफी उम्मीदें हैं. कोई अपने पैतृक गांव में हैप्पी न्यू ईयर मनाएंगे तो कोई अपने परिवार के साथ मंदिर में भगवान का दर्शन करेंगे. इन सबके बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कांके रोड स्थित सरकारी आवास पर सुबह लोगों से मिलने के बाद गुवा गोलीकांड के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने पश्चिम सिंहभूम के दौरे पर जाएंगे.

राज्यपाल, स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष का प्लान

इधर, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची के लोकभवन में नए वर्ष के पहले दिन रहेंगे. स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ नया साल मनाएंगे. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर साल के पहले दिन रांची में ही हैप्पी न्यू ईयर मनाएंगे. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी अपने क्षेत्र में जनता के साथ नए साल के पहले दिन रहेंगे.

जानकारी देते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा और भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू. (वीडियो-ईटीवी भारत)

मंदिरों से लेकर समर्थकों के बीच रहेंगे माननीय

नए साल के पहले दिन राजनेता मंदिरों से लेकर समर्थकों के बीच रहेंगे. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू कहते हैं कि साल 2025 मिलाजुला रहा, लेकिन 2026 उम्मीदों से भरा है. उन्होंने कैलेंडर वर्ष की शुरुआत होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो इसकी कामना करता हूं. नए साल के पहले दिन आदित्य साहू अपने पैतृक आवास पर रहेंगे.

परिवार के साथ मंदिर और गांव जाएंगेः केशव महतो

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कहते हैं कि दो स्थानों पर भगवान का वास होता है. एक मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा में और दूसरा गांव में. उन्होंने कहा कि वे नए साल के पहले दिन दोनों स्थलों पर यानी मंदिर में पहले परिवार के साथ जाएंगे और तत्पश्चात अपने गांव जाएंगे.

क्षेत्र के लोगों के साथ मनाएंगे नया सालः प्रदीप यादव

वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव हर साल की तरह इस बार भी नए साल के पहले दिन अपने क्षेत्र और गांव में रहेंगे. उन्होंने कहा कि साल 2026 के पहले दिन वह गांव में रहेंगे और अपने समर्थकों, शुभचिंतकों के साथ नए साल का स्वागत करेंगे.

मंदिर में पूजा के बाद परिवार संग मनाएंगे जश्नः राकेश सिन्हा

इधर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा कहते हैं कि नए साल के पहले दिन उनका पूरा समय परिवार के साथ बीतेगा. नए साल के पहले दिन राजनीति पूरी तरह बंद रहेगी और सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे. बहरहाल, नए साल के स्वागत के लिए हर कोई उत्साहित है और अपने-अपने ढंग से न्यू ईयर मनाने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें-

सीजीएल सफल अभ्यर्थियों को इस दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र, न्यू ईयर पर झारखंड के युवाओं को हेमंत सरकार का तोहफा

देवघर में आस्था का संगम, नए साल को लेकर बाबाधाम से सत्संग आश्रम तक उमड़ा जनसैलाब, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

सैलानियों को खूब भाता है देवघर का ये टूरिस्ट स्पॉट, नए साल से पहले लोगों की उमड़ने लगी भीड़